Assistant Professor भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, फटाफट करें आवेदन

Assistant Professor Recruitment 2023: RPSC की तरफ से कॉलेज शिक्षा में 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरने के लिए चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज (31 जुलाई) को अंतिम दिन है. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइटों rpsc.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना आवेदन कर सकते हैं.  

ये भी पढ़े:- Rajasthan High Court ने स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें फुल डिटेल

आवेदन शुल्क

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये. वहीं राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.  

आयुसीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा OBC, EWS, SC, ST और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.

ऐसे करें अप्‍लाई

अगर आप इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद अब आवेदन पत्र भरें. आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version