शादी के पांच साल बाद तलाक लेंगी तन्वी ठक्कर, आदित्य से हो जाएंगी अलग, भावुक हुईं अभिनेत्री

Tanvi Thakkar Divorce: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अभिनेत्री तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. करीब पांच साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की है. तन्वी ने कहा कि उन्होंने और आदित्य ने एक-दूसरे और दोनों परिवारों के सम्मान को प्राथमकिता देते हुए अपने राहें अलग करने का निर्णय लिया है.

जिंदगी का सबसे कठिन भावनात्मक फैसलों में से एक

तन्वी ने इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा. उन्होंने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन को भावनात्मक फैसलों में से एक है. तन्वी ने लिखा की, पिछले कुछ महीनों में मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई लोगों ने चिंता जताई और मुझसे कई सवाल पूछे. काफी सोच-विचार और गंभीर चर्चा के बाद आदित्य और मैंने अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है.

हम दोनों के लिए बेहद भावनात्मक

यह फैसला हम दोनों के लिए बेहद भावनात्मक रहा है. हमने इसे पूरे सम्मान, समझदारी और एक-दूसरे के साथ-साथ अपने परिवारों का ध्यान रखते हुए लिया है. इस फैसले के पीछे किसी तरह की कड़वाहट, विवाद या ड्रामा नहीं है. हम सिर्फ यही चाहते हैं कि इससे जुड़े सभी लोगों को शांति और आगे बढ़ने का अवसर मिले. इस समय मैं मीडिया, इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों और सभी शुभचिंतकों से विनम्र अनुरोध करती हूं कि हमारी निजता का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय व स्पेस दें. मैं इस विषय पर किसी भी कॉल या सवाल का जवाब नहीं दूंगी. आपकी समझ, प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद.

सेट पर दोनों की मुलाकात हुई

‘एक दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी और 2021 में दोनों ने शादी कर ली. शादी से पहले सात साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. दोनों ने कोर्ट मैरिज कर के अपने घर में छोटा सा फंक्शन कर लिया. इस शादी से दोनों का एक बेटा है. तन्वी ठक्कर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने ‘बहू हमारी रजनीकांत’, ‘गुम है किसी के प्यार में’ समेत कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई है.

हिट शोज़ से पहचान बनाई

वहीं आदित्य कपाड़िया ने बाल कलाकार के रूप में ‘जस्ट मोहब्बत’ और ‘शाका लाका बूम बूम’ जैसे हिट शोज़ से पहचान बनाई. इसके अलावा वह ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’, ‘कोड रेड’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं. टीवी के साथ-साथ आदित्य ने हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है.

इसे भी पढ़ें. राम मंदिर दान घोटाला: मोहन भागवत ने कहा- हर पापी को मिले सख्त सजा, बच्चों के डिप्रेशन पर जताई चिंता

Latest News

भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर, मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं कैंसिल, मुंबई-पुणे के बीच कई ट्रेनें रद

Heavy Rain Mumbai: मुबंई में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर बरपा है. मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत...

More Articles Like This

Exit mobile version