बंगाल में फिर से रिलीज होगी The Bengal Files, सामने आई नई तारीख, विवेक अग्निहोत्री बोले-हमने हार नहीं मानी..

Must Read

Mumbai: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद ही राज्य में विवादित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal Files) के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म फिर से पश्चिम बंगाल में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म पहले सितंबर 2025 में देश भर में रिलीज हुई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक विरोध के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी. ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और नोआखली दंगों की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है.

15 मई को रिलीज होगी फिल्म 

पहले ऐसी अफवाहें थी कि मूवी 8 मई, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि डायरेक्टर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म पश्चिम बंगाल में अगले शुक्रवार, 15 मई को रिलीज होगी. विवेक ने द बंगाल फाइल्स की गलत रिलीज डेट का एक पोस्टर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और करेक्शन करते हुए लिखा, ”नेक्स्ट फ्राइडे” ऐसे में ये राजनीतिक ड्रामा 15 मई को दस्तक देगी.

सिनेमाघरों से हटाए जाने का जिक्र

भाजपा की बंगाल में जीत के तुरंत बाद अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया और अपनी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिनेमाघरों से हटाए जाने का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया. हम पर हमले और मारपीट की गई. मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज की गईं. बंगाल में मेरा बहिष्कार किया गया. मैं राज्यपाल से अपना पुरस्कार लेने भी नहीं जा सका, लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी.

मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी

इन चुनावों के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि फिल्म को बंगाल भर में अधिक से अधिक लोगों तक किसी भी तरह से दिखाया जाए. मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से संघर्ष किया.” ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर, 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित इस राजनीतिक ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और सिमरत कौर जैसे कलाकार शामिल हैं. फिल्म 1946 के प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस और नोआखली दंगों पर आधारित है.

इसे भी पढ़ें. भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब ने जीत लिया मुख्यमंत्री दिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This