भगवा वस्त्र… CM योगी जैसी वेशभूषा! मंच पर पहुंचा ‘छोटा योगी’, मुन्ने के जवाब ने जीत लिया मुख्यमंत्री दिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhota Yogi Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित एक बड़ी जनसभा उस वक्त खास बन गई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में एक ‘छोटा योगी’ पहुंच गया. भगवा वस्त्रों में सजे इस मासूम बच्चे ने न सिर्फ जनता का ध्यान खींचा, बल्कि खुद मुख्यमंत्री का भी दिल जीत लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.

इस दौरान उन्होंने 2131 करोड़ रुपये की लागत वाली 325 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए. लेकिन इन बड़ी घोषणाओं के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे कार्यक्रम का माहौल अलग ही बना दिया.

कौन है ‘छोटा योगी’?

कार्यक्रम में चर्चा का केंद्र बना यह बच्चा देवबंद क्षेत्र के जाटोल गांव का रहने वाला 7 वर्षीय संस्कार चौधरी है. संस्कार कक्षा एक का छात्र है और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी प्रभावित है. उसने भी उसी तरह की भगवा वेशभूषा पहन रखी थी, जिससे वह बिल्कुल ‘छोटा योगी’ नजर आ रहा था.

मंच पर बुलाकर किया दुलार

‘छोटे योगी’ को देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने बच्चे को सीधे मंच पर बुला लिया. संस्कार ने बताया कि वह सीएम से मिलकर बेहद खुश है. जब मुख्यमंत्री ने उससे पूछा, “तुमने मेरे जैसी ड्रेस क्यों पहनी है?” तो बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया, “आप मुझे बहुत अच्छे लगते हैं और मैं बड़ा होकर बिल्कुल आप ही की तरह बनना चाहता हूं.” यह जवाब सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा उठे. उन्होंने प्यार से बच्चे से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा, उसे चॉकलेट दी और उसके साथ मंच पर फोटो भी खिंचवाई.

पहले भी अधूरी रह गई थी मुलाकात

बच्चे के पिता कविंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे की लंबे समय से इच्छा थी कि वह अपने ‘आइडल’ योगी आदित्यनाथ से मिले. उन्होंने कहा, “पिछली बार भी जब सीएम सहारनपुर आए थे, तो हम बच्चे को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण मुलाकात नहीं हो पाई थी.”

पिता ने आगे बताया, “इस बार हमारी किस्मत ने साथ दिया. सीएम योगी जी ने मेरे बेटे से बहुत प्यार से बातचीत की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बच्चा और हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है.”

यह भी पढ़े: भारत की पेंशन व्यवस्था में बड़ा उछाल: NPS 15.95 लाख करोड़ के पार, करोड़ों लोग जुड़े

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This