HanuMan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान’ की रफ्तार बरकरार, 26वें दिन की इतने करोड़ की कमाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

HanuMan Box Office Collection: तेजा सज्जा स्टारर ‘हनुमान’ पहले दिन से चर्चा बटोर रही है. कम बजट में मेकर्स ने शानदार मूवी बनाई है. इस मूवी ने महेश बाबू स्टारर ‘गुंटूर कारम’ सहित कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है और जसाथमकर कमाई कर रही है. ‘हनुमान’ ने कहानी के साथ-साथ  अपने जबरदस्त वीएफएक्स के लिए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की ‘हनुमान’ ने रिलीज के 26वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘हनुमान’ का 26वें दिन कितना रहा कलेक्शन

तेज सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने पहले हफ्ते में 89.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में 60.6 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे हफ्ते में ‘हनु मान’ ने 29.95 करोड़ का कलेक्शन किया है. रिलीज के चौथे दिन ‘हनुमान’ ने 1.18 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब ‘हनुमान’ की रिलीज के 26वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है. ‘हनुमान’ ने रिलीज के 26वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘हनुमान’ की  कुल कमाई अब 190.93 करोड़ रुपये हो गई है.

300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान’ धुआंधार कमाई कर रही है. ये फिल्म रिलीज के 26 दिन के बाद भी वर्ल्डवाइड करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. इतना ही नहींं ‘हनुमान’ की दुनियाभर में हुई कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है. जिसके मुताबि तेजा सज्जा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ‘हनुमान’ का कुल कलेक्शन अब 300.23 करोड़ रुपये हो गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version