रजनीकांत की फिल्म के सीक्वल चंद्रमुखी 2 में नज़र आएंगी कंगना, फिल्म पर टिका है एक्ट्रेस का भविष्य

Must Read

Chandramukhi 2: फिल्में लगातार फ्लॉप होने के बाद कंगना जल्द ही रजनीकांत की फिल्म चंद्रमुखी 2 के सीक्वल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है. कंगना रनौत अपनी खूबसूरती और बेबाक अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं इसके बावजूद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नही कर पाईं.

डूबते करियर के लिए आजमाया नया पैंतरा
कंगना रनौत के बीते कुछ साल उनके करियर के लिए बिलकुल भी अच्छे नहीं थे. अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने के बाद भी उनकी पिछली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाईं. कंगना रनौत फिर एक बार अपने करियर को बचाने का प्रयास करने जा रही हैं. हाल ही में चंद्रमुखी 2 का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें कंगना राजकुमारी की तरह नजर आ रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कंगना एक डांसर की भूमिका निभा रही हैं जो राजा के महल में अपने डांस और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं. कंगना के साथ फिल्म में राघव लॉरेंस लीड रोल में नज़र आएंगे और फिल्म के डायरेक्टर पी वासु हैं. चंद्रमुखी की सफलता के बाद इसकी सीक्वल भी काफी चर्चा में है. फिल्म 2023 के सितंबर महीने में रिलीज हो सकती है और इसे 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गिरी औंधे मुंह
कंट्रोवर्शियल क्वीन कंगना रनौत की पिछली 5 फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली. धाकड़, अपराजित, योद्धा, थलाइवी, पंगा और राजकुमार राव के साथ जजमेंटल है क्या, जैसी फिल्में सुपरफ्लॉप रही थीं. धाकड़ फिल्म 93 करोड़ रुपयों के बजट से बनी थी और महज 2 करोड़ 75 लाख रुपयों की कमाई कर पाई थी. फिल्म थलाइवी को भी सफलता नही मिली. अब देखना ये है कि डायरेक्टर पी वासु की इस फिल्म से अपना डूबता करियर को बचा पाती हैं या नही.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This