दिग्गज फिल्म निर्माता G. Dilli Babu का निधन, शोक मे डूबी इंडस्ट्री

सिनेमा जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म मेकर जी. दिल्ली बाबू का 9 सितंबर की सुबह निधन हो गया। 50 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़ गए हैं। इस खबर से साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

50 की उम्र में जी. दिल्ली बाबू ने छोड़ी दुनिया

फिल्म निर्माता जी. दिल्ली बाबू की मौत की खबर सुनकर तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ें लोगों को झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता को बीमारी के चलते प्राइवेट अस्पताल में एडमिट किया गया था। जी. दिल्ली बाबू तमिल इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे, वो कई बड़े सितारों के साथ काम कर है। फिल्म निर्माता का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डायरेक्टर एआरके सरवन ने जताया शोक

जी. दिल्ली बाबू की फिल्म ‘मरागाथा नानायम’ के डायरेक्टर एआरके सरवन ने फिल्ममेकर के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। डायरेक्टर ने दिल्ली बाबू के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्लीप बाबू सर. उन्होंने फिल्म मरागाथा नानायम के जरिए मुझे जीवन दिया। तमिल सिनेमा ने उनके जैसा एक अच्छा इंसान, एक अच्छा निर्माता और एक अच्छा उपलब्धि हासिल करने वाला व्यक्ति खो दिया है। मेरा दिल इस पर विश्वास नहीं कर सकता. RIP दिल्ली बाबू सर।

Latest News

भारत दौरे पर आएंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान, जल्द होगा तारीख का ऐलान

Tarique Rahman India Visit: ब्रिक्स में नखरे दिखाने के बाद,बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत के साथ अपने रिस्तो...

More Articles Like This

Exit mobile version