Aquaman 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aquaman 2 OTT Release: अगर आपको भी इंग्लिश एक्शन फिल्में देखना पसंद है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आप भी अगर हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो एक्वामैन 2  Aquaman 2) आपको अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करनी चाहिए. आपको बता दें कि ‘एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम’  दिसंबर 2023 में ‘सालार’ और ‘डंकी’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बीच हॉलीवुड की इस मूवी का डंका खूब बजा था. अगर आप इसे दोबारा देखना चाहते हैं, तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका मजा ले सकते हैं.

कब और कहां देखें ‘एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम’?

‘एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम’ को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट मेकर्स ने कर दी है. जेम्स वैन के डायरेक्शन में बनी ‘एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम’ 2018 में आई एक्वामैन का सीक्वल है. ये डीसी यूनिवर्स की 15वीं फिल्म है. हॉलीवुड की इस दमदार फिल्म को फैंस जियो सिनेमा पर 21 मई से देख सकते हैं. इस फिल्‍म को देखने के लिए आपको 29 रुपये खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़े: अभिनेता Jackie Shroff ने दिल्ली HC का किया रुख, फोटो, आवाज और ‘भिडू’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर कोर्ट से की ये मांग

Latest News

लखनऊ: पिस्टल से चली गोली, पुजारी की मौत, घटना या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow Crime: लखनऊ से सनसनीखेज खबर सामने आई है. मंगलवार की देर रात यहां एक इलाके में संदिग्ध हाल...

More Articles Like This

Exit mobile version