क्या जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी Deepika Padukone? मैटरनिटी फोटोशूट देख फैंस ने की भविष्यवाणी

Must Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही कई बार एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। ट्रोलर्स ने दीपिका की प्रेग्नेंसी पर कई बार सवाल भी उठाए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को फेक बताया है, हालांकि अब एक्ट्रेस ने सबकी बोलती बंद कर दी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, तस्वीरों में दीपिका भी बाकी हसीनाओं की तरह बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं।

जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी फोटोशूट के बाद शुरू हुई चर्चा

दीपिका पादुकोण का मैटरनिटी फोटोशूट देख बंद हुई ट्रोलर्स की बोलती

दीपिका ने मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ क्यूट मोमेंट को एन्जॉय करती नजर आईं। कुछ तस्वीरों में दीपिका और रणवीर एक साथ नजर आ रहे हैं और बाकी तस्वीरों में दीपिका अपने बेबी बंप के साथ पोज दे रही हैं। ये तस्वीरें उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो दीपिका के बेबी बंप को फेक बताते थे। तस्वीरों में दीपिका ब्लैक ब्रालेट टॉप के ऊपर अलग-अलग श्रग में पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक अदृश्य इमोजी भी जोड़ा है। जहां कई हसीनाओं को प्रेग्नेंसी फोटोशूट में बोल्डनेस दिखाने के लिए ट्रोल किया गया है, वहीं दीपिका के साथ ऐसा नहीं हुआ। दीपिका का कमेंट बॉक्स प्यार से भर गया है।

दीपिका पादुकोण की तस्वीरें देखकर अर्जुन कपूर हुए इमोशनल

प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका के फोटोज पर हार्ट और फायर इमोजी बनाया। दीपिका पादुकोण के फोटोज पर कटरीना कैफ ने हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं दीपिका की फोटोज पर अर्जुन कपूर ने प्यार और इमोशनल दोनों ही इमोजी लगाए हैं। इसके अलावा एक फैन ने लिखा, ‘भई अब ट्रोलर्स कहां गए। जबकि दूसरे ने लिखा, ‘पक्का जुड़वां होने वाले हैं।’ इसके अलावा दीपिका के बाकी फैंस ने भी फोटोज पर प्यार लुटाया है। दीपिका के ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़े: Shooting in Chicago: ट्रेन में तड़तड़ाई गोलियां, चार लोगों की मौत

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This