Yeh Rishta Kya Kehlata Hai का एक्टर भी Bigg Boss 18 में हुआ शामिल, लीक हुए 4 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai; सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 5 अक्टूबर को  इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। इस शो की शूटिंग में सलमान खान भी जल्द ही आने वाले हैं और शो का पहला प्रोमो शूट करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं।अब तक किसी भी कंफर्म कंटेस्टेंट का ऐलान  मेकर्स द्वारा नहीं किया गया है, लेकिन एक लिस्ट सामने आई है, उस लिस्ट शो के चार कंफर्म कंटेस्टेंट का खुलासा हुआ है।

शो में नजर आने वाले 4 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने

दरअसल एक लेटेस्ट लिस्ट ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। चार नाम का खुलासा इस लिस्ट में  =हुआ है, जो सलमान खान के शो में धमाल मचाने वाले हैं। खबरों की माने तो इस बार के सीजन में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा शो में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। इन चारों का नाम शो में एंट्री लेने वाले सेलेब्स के तौर पर कंफर्म किया जा रहा है।

लिस्ट में निया शर्मा का नाम भी हैं शामिल

हालांकि मेकर्स भी जल्द ही एक एककर  चारों सेलेब्स का अलग-अलग प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के लिए टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का नाम कंफर्म माना जा रहा है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि निया अब भी मेकर्स संग बातचीत करने में लगी हैं। क्यूंकि उनका शो लाफ्टर शैफ चल रहा है और ऐसे में चीजें अटकी हुई हैं।

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version