सेंसरशिप पर Zoya Akhtar ने कसा तंज, कहा- ‘बच्चे स्क्रीन पर रेप देख सकते हैं लेकिन…’

फिल्ममेकर जोया अख्तर अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ‘गली बॉय’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करने वाली जोया अख्तर ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में इंटीमेसी से सेंसरशिप हटाने को लेकर बात की है।

इंटीमेसी से सेंसरशिप हटाने को लेकर क्या बोलीं जोया अख्तर

जोया अख्तर ने इंटीमेसी से सेंसरशिप हटाने को लेकर कहा कि आप फिल्मों में महिलाओं का रेप, यौन शोषण और पिटाई तो दिखा सकते हैं लेकिन किस नहीं दिखा सकते? जोया अख्तर ने इसके अलावा ये भी कहा कि बड़े पर्दे पर कंसेंशुअल इटिमेसी को दिखाना बहुत जरूरी है, साथ उन्होंने फिल्मों में कंसेंशुअल इंटीमेसी की जरूरत पर भी रोशनी डाली।

Zoya Akhtar comments on OTT censorship: 'Women were assaulted on screen,  but you couldn't see a kiss' | - Times of India

फिल्ममेकर ने कसा समाज पर तंज

आप को बता दें कि जोया अख्तर अपने पिता जावेद अख्तर के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने फिल्मों में लगने वाली से्ंसरशिप पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फिजिकल इंटीमेसी पर सेंसरशिप हटा देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि अगर सेंसरशिप को हटा दिया जाए तो मुझे पता है कि यहां बहुत सारे लोग ऐसी-ऐसी चीजें देखेंगे, जो सही नहीं होंगी। लेकिन मुझे लगता है कि फिल्मों में कंसेंशुअल इंटीमेसी को दिखाना बेहद ही जरूरी है और मैं ये भी चाहती हूं कि बच्चे स्क्रीन पर कंशेंसुअल इंटीमेसी को देखकर बड़े हों।’ सिनेमा में रेप सीन और महिलाओं के यौन शोषण पर बात करते हुए जोया अख्तर ने कहा कि मैं जिस सिनेमा को देखकर बड़ी हुई हूं, उसमें महिलाओं का रेप, उन्हें पीटने, धमकाने और परेशान करने वाले सीन दिखाए जाते थे।

यह भी पढ़े: Elon Musk के ‘एक्स’ की सर्विस हुई डाउन, यूज़र्स को आई Something Went wrong की वार्निंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version