गर्मियों में करें फूलों की चाय का सेवन, ठंडक देकर तनाव दूर करने में कारगर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Flower tea: चाय एक ऐसा पेय पदार्थ जाे लगभग हर घर मे हर रोज बनता होगा. वहीं बहुत से लोग ऐसे है, जिनके दिन की शुरुआत चाय से ही होती है. बता दें कि चाय की उत्पत्ति पांच हजार साल से भी पुरानी है, लेकिन आज भी यह पेय उतनी ही लोकप्रिय है. सर्दी, बारिश और यहां तक कि भीषण गर्मी में भी इसे पीने वाले कोई कोताही नहीं करते. यह तनाव दूर करने में भी काफी कारगर है. वहीं, गर्मियों में चाय प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प फूलों से बनी हर्बल टी भी है. बता दें कि दुनिया भर में 21 मई को चाय दिवस मनाया जाता है.

वहीं, कमल, गुड़हल, गुलाब, मौलश्री और पारिजात जैसे फूलों से बनी चाय न सिर्फ गर्मी की थकान और जलन से राहत देती है, बल्कि पूरे दिन ताजगी और एनर्जी भी बनाए रखती है. दरअसल, आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है. इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करती है.

इन फूलों से बनती है चाय

इन फूलों की चाय में कमल, मौलश्री, विष्णुप्रिया, कमल, गुड़हल, गुलाब, पारिजात, कृष्ण कमल, लैवेंडर, तेजपत्ता, तुलसी की चाय भी शामिल है.

मौलश्री की चाय

यह बुखार, पुरानी खांसी और त्वचा की समस्याओं में रामबाण है और तनाव दूर करने में भी कारगर है.

कमल की चाय

कमल की चाय, गर्मी में बुखार, प्यास और जलन से राहत देती है. मन को शांत रखती है और अच्छी नींद लाती है.

गुड़हल की चाय

गुड़हल की चाय विटामिन-सी से भरपूर होती है. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, इम्युनिटी बूस्ट करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है.

गुलाब की चाय

गुलाब की चाय मूड अच्छा रखती है, तनाव कम करती है, पाचन सुधारती है और थकान दूर करती है.

पारिजात या हरसिंगार की चाय

पारिजात या हरसिंगार की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और सर्दी-जुकाम से बचाव करती है.

कृष्णकमल की चाय

कृष्णकमल की चाय चिंता, अनिद्रा और तनाव दूर कर अच्छी नींद लाती है.

लैवेंडर की चाय

लैवेंडर की चाय रिलैक्सेशन के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है. यह थकान मिटाती है और त्वचा निखारती है.

फूलों की चाय बनाने की विधि

घर पर फूलों की चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच ताजे या सूखे फूल डालें. 5 से 10 मिनट ढककर रखें, फिर छान लें. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार शहद और नींबू भी मिला सकते हैं. इस चाय को रोजाना 1-2 कप पीने से गर्मी में भी शरीर ठंडा, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है.

आयुर्वेद विशेषज्ञों की माने तो इन चायों का नियमित सेवन गर्मी से होने वाली समस्याओं जैसे बुखार, थकान, तनाव और कमजोर इम्युनिटी से बचाता है. हालांकि, अगर किसी फूल से एलर्जी हो तो आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 22 May 2026: आज इन राशियों के पूरे होंगे रुके काम, बढ़ेगी आय, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

22 मई, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के अधिक मास की षष्ठी तिथि और अश्लेषा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज कई राशियों के लिए दिन लाभ और खुशखबरी लेकर आ सकता है.

More Articles Like This