Fitness Tips: क्या एक दिन जिम छूटने से रुक जाती है आपकी फिटनेस जर्नी? जानिए आसान बैकअप प्लान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Fitness Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना जितना जरूरी हो गया है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी बन चुका है. बहुत से लोग पूरे उत्साह के साथ अपनी फिटनेस जर्नी की शुरुआत करते हैं. वे जिम जॉइन करते हैं, डाइट प्लान बनाते हैं और रोजाना वर्कआउट करने का लक्ष्य तय करते हैं. लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अगर किसी दिन जिम जाना छूट जाए या समय की कमी हो जाए, तो धीरे-धीरे पूरा रूटीन ही टूटने लगता है.

कई लोग यह सोचकर निराश हो जाते हैं कि अब उनका फिटनेस प्लान खराब हो गया है. यही वजह है कि कुछ समय बाद वे अपनी फिटनेस जर्नी को बीच में ही छोड़ देते हैं. फिटनेस एक्सपर्ट्स इसे ‘परफेक्ट वर्कआउट ट्रैप’ कहते हैं, जो लोगों को धीरे-धीरे उनके लक्ष्य से दूर कर देता है.

क्या है परफेक्ट वर्कआउट ट्रैप?

फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार कई लोग तभी वर्कआउट करना पसंद करते हैं जब उनके पास पर्याप्त समय हो और सभी सुविधाएं मौजूद हों. जैसे एक घंटे का पूरा समय, जिम का सेटअप और सभी इक्विपमेंट्स. लेकिन वास्तविक जीवन में हर दिन परिस्थितियां एक जैसी नहीं होतीं. काम का दबाव, यात्रा, पारिवारिक जिम्मेदारियां या व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार लोग अपने तय समय पर एक्सरसाइज नहीं कर पाते. ऐसे में लोग यह सोचकर पूरा वर्कआउट छोड़ देते हैं कि अब आज कुछ नहीं हो सकता. यही सोच धीरे-धीरे आदत बन जाती है.

फिटनेस के लिए बैकअप प्लान क्यों जरूरी है?

फिटनेस को लगातार बनाए रखने के लिए हमेशा एक बैकअप प्लान तैयार रखना चाहिए. इसका मतलब यह है कि आपके पास छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वर्कआउट विकल्प मौजूद होने चाहिए.

अगर किसी दिन आप जिम नहीं जा पा रहे हैं या आपके पास समय कम है, तो उसकी जगह छोटा वर्कआउट चुन सकते हैं. इससे आपका फिटनेस रूटीन टूटता नहीं है और शरीर भी एक्टिव बना रहता है.

मिनी वर्कआउट कैसे बन सकता है बड़ा सहारा?

अगर किसी दिन आपके पास दौड़ने या लंबे वर्कआउट का समय नहीं है तो सिर्फ 15 मिनट की वॉक भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. वहीं अगर जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर पुशअप्स, स्क्वैट्स, वेट लिफ्टिंग या कुछ बेसिक एक्सरसाइज भी की जा सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे वर्कआउट भी शरीर को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और इन्हें आसानी से रोजाना की दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे नए फिटनेस ट्रेंड्स

आजकल सोशल मीडिया पर मिनी वर्कआउट और मूवमेंट स्नैक जैसे नए फिटनेस ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं जिनके पास लंबे समय तक वर्कआउट करने का समय नहीं होता. मूवमेंट स्नैक का मतलब है दिनभर के काम के बीच छोटे-छोटे एक्टिविटी ब्रेक लेना. जैसे हर एक घंटे में 5 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग करना, थोड़ी देर चलना या शरीर को एक्टिव करना.

इस तरह करें मूवमेंट स्नैक को फॉलो

  • काम के दौरान हर घंटे 5 मिनट का मूवमेंट या स्ट्रेचिंग ब्रेक लें.
  • ऑफिस या घर में बैठे-बैठे कुछ देर चलने की आदत डालें.
  • रात में सोने से पहले 5 मिनट के लिए आसान योगासन करें.
  • लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें.

फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फिट रहने के लिए हमेशा परफेक्ट समय का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. छोटे-छोटे प्रयास भी लंबे समय में बड़े बदलाव ला सकते हैं.

यह भी पढ़े: कनाडा तक पहुंचा हंता वायरस, क्रूज से लौटने के बाद पॉजिटिव हुआ एक यात्री

Latest News

आबकारी घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया सहित अन्य AAP नेताओं को HC का अवमानना नोटिस

Delhi High Court: केजरीवाल-सिसोदिया सहित अन्य AAP नेताओँ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. दिल्ली हाई कोर्ट ने...

More Articles Like This