सीढ़ियां चढ़ते ही फूलती है सांस? खून की कमी दूर कर देंगी ये 5 देसी चीजें, दवाओं की नहीं पड़ेगी जरूरत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anemia Treatment: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में थकान, कमजोरी या सुस्ती को हम अक्सर काम के दबाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना, बार-बार चक्कर आना और हर समय थका-थका महसूस होना शरीर में खून की कमी के संकेत हो सकते हैं. मेडिकल भाषा में इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है, जो भारत में खासकर महिलाओं और बच्चों के बीच तेजी से बढ़ती एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है.

इस चुनौती से निपटने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने भी पहल तेज कर दी है. “एनीमिया को हराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं” अभियान के जरिए देशभर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि एनीमिया से लड़ने के लिए हमेशा महंगी दवाओं की जरूरत नहीं होती, बल्कि घर की रसोई में मौजूद साधारण और पौष्टिक चीजें भी शरीर में खून की कमी को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

शरीर में क्यों कम हो जाता है खून?

हमारे खून में हीमोग्लोबिन नाम का एक तत्व होता है, जिसका काम पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाना है. इसे बनाने के लिए शरीर को ‘आयरन’ की जरूरत होती है. जब हम आयरन युक्त खाना कम खाते हैं, तो हीमोग्लोबिन गिर जाता है और शरीर पीला पड़ने लगता है.

अपनी थाली में शामिल करें ये ‘सुपरफूड्स’

खून की कमी को दूर करने के लिए आपको बहुत महंगे फल खरीदने की जरूरत नहीं है. आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों ही कुछ देसी चीजों को सबसे बेस्ट मानते हैं:

  • पालक और हरी सब्जियां: मेथी, बथुआ और पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं और खून की कमी दूर करने में बेहद मददगार मानी जाती हैं. इन्हें नियमित रूप से भोजन में शामिल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है.
  • गुड़ और चना: पारंपरिक खानपान में गुड़-चना को ताकत बढ़ाने वाला माना जाता रहा है. गुड़ में प्राकृतिक आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जबकि चना प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व देता है, जिससे शरीर मजबूत बनता है.
  • अनार और चुकंदर: अनार और चुकंदर दोनों ही खून बढ़ाने वाले फलों में गिने जाते हैं. चुकंदर का जूस या सलाद नियमित लेने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में तेजी से मदद मिल सकती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है.
  • सूखे मेवे: खजूर, किशमिश और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं. ये न केवल शरीर को तुरंत ताकत देते हैं, बल्कि आयरन और पोषक तत्वों के कारण एनीमिया से बचाव में भी सहायक होते हैं.

विटामिन-C का ‘सीक्रेट’ कनेक्शन

अक्सर लोग आयरन वाली चीजें तो खूब खाते हैं, लेकिन फिर भी उनका खून नहीं बढ़ता. इसकी वजह है विटामिन-C की कमी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप पालक खा रहे हैं, तो उसके साथ थोड़ा नींबू निचोड़ लें या संतरा खाएं. विटामिन-C शरीर को आयरन सोखने (Absorb) में मदद करता है. बिना इसके आयरन शरीर से सीधे बाहर निकल जाता है.

इन गलतियों से बचें

अगर आपको भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो इसे बदलना जरूरी है. चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन जैसे तत्व भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को रोक देते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता. बेहतर होगा कि चाय-कॉफी भोजन के कम से कम एक घंटे बाद ही लें.

इसके साथ ही, साल में कम से कम दो बार हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करानी चाहिए. खास तौर पर गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बढ़ती उम्र की लड़कियों को नियमित जांच पर ध्यान देना चाहिए, ताकि खून की कमी का समय रहते पता चल सके और उचित उपचार किया जा सके.

यह भी पढ़े: संभल के कल्कि धाम में बहेगी भक्ति की बयार, स्थापना दिवस पर खेली जाएगी भव्य फूलों की होली

Latest News

क्या पृथ्वी के अलावा अन्‍य ग्रहों पर भी पड़ता है ग्रहण का प्रभाव? जानें क्या कहता है स्पेस साइंस

Eclipse On Planets: दुनिया भर के अलग-अलग देशों में मंगलवार को सूर्य ग्रहण की वजह से रिंग ऑफ फायर...

More Articles Like This

Exit mobile version