इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Coconut water : इस बात में कोई शक नहीं है कि नारियल के पानी में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं. लेकिन बता दें कि हर किसी को नारियल का पानी पीने से सिर्फ फायदे ही मिलें, ऐसा भी जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए नारियल का पानी पीना, फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन लोगों को नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए और किसे नहीं.

किडनी पेशेंट्स को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी

क्या आप जानते हैं कि किडनी पेशेंट्स को नारियल के पानी से परहेज करने के लिए कहा जाता है? आखिर इसके पीछे की वजह क्‍या है. आपको बता दें कि नारियल के पानी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है. दरअसल, पोटैशियम की मात्रा को खराब किडनी फिल्टर नहीं कर पाती. इसी वजह से किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को नारियल का पानी पीने से परहेज करने को कहा जाता है. अगर आप फिर भी नारियल का पानी पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें.

डायबिटीज पेशेंट्स करें परहेज

इसके साथ ही डायबिटीज पेशेंट्स को सोच-समझकर नारियल का पानी पीना चाहिए. क्‍योंकि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको पता होना चाहिए कि ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल और ज्यादा बढ़ सकता है. इसके अलावा अगर आपका बीपी पहले से ही कम है, तो भी आपको नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि कोकोनट वॉटर ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है.

सर्दी, जुकाम की समस्‍या में करें परहेज

ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और इसह वजह से गर्मियों में अक्सर इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर आपको सर्दी, जुकाम या फिर वायरल हो, तो आपको कोकोनट वॉटर नहीं पीना चाहिए और परहेज करना चाहिए. क्‍योंकि ठंडी तासीर वाला नारियल का पानी सर्दी, खांसी और वायरल की समस्या को बढ़ा सकता है.

इसे भी पढ़ें :- भागदौड़ भरी जिंदगी में चुपचाप महिलाओं को अपना शिकार बना रही है टीबी! तेजी से बढ़ रही यह गंभीर बीमारी

Latest News

जन्माष्टमी व्रत में क्या हैं संकल्प का महत्व, इस विधि से करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के व्रत को विशेष महत्व दिया गया है. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस...

More Articles Like This

Exit mobile version