Dengue Symptoms: डेंगू के मामलों में आ रही तेजी, जानिए कैसे रख पाएंगे खुद को सुरक्षित

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dengue Symptoms: हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर चला. जाते-जाते मानसून ने लोगों को जमकर भिगोया. अब देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर धीरे- धीरे समाप्त हो रहा है. बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कभी बारिश और कभी धूप के कारण विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है. हालांकि, बारिश के बाद सबसे ज्यादा खतरा डेंगू का बढ़ जाता है. जगह-जगह जमा पानी के कारण डेंंगू के मच्छर पैदा होते हैं और लोगों को काटते हैं.

अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कुछ स्थानों पर तो हर दिन रिकॉर्ड संख्या में डेंगू के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इस बीच आपको अपना और परिवार का ध्यान रखना होगा, जिससे डेंगू की चपेट में कोई भी ना आए, इस ऑर्टिकल में हम आपको डेंगू के लक्षण और उससे कैसे खुद का बचाव करें इसके बारे में बताएंगे…

डेंगू बुखार के मुख्य लक्षण

मानसून के दौरान सबसे ज्यादा इजाफा डेंगू के बुखार के मरीजों में देखने को मिलता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश से जमे पानी में विशेष रूप से एडीज प्रजाति के मच्छर अंडे देते हैं. ये मच्छर वायरस फैलाते हैं जिससे डेंगू का खतरा कई गुना बढ़ने की संभावना होती है. डेंगू होने के बाद सबसे पहले तेज बुखार होता है. शुरूआत में ही अगर इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए और दवा शुरू कर दी जाए तो इसका खतरा काफी कम हो जाता है. कई बार डेंगू अगर ज्यादा बढ़ जाए तो गंभीर समस्या हो सकती है. कई बार पीड़ित की मौत भी जाती है.

  • अचानक तेज बुखार
  • सिर में तेज दर्द
  • आंखों में दर्द
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द

कैसे करें डेंगू में खुद का बचाव

  • सबसे पहले डेंगू से बचने के लिए अपने घर में या घर के आसपास पानी जमा ना होने दें. हमेशा जगहों के साफ रखें.
  • रूके पानी में ही डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं. इसलिए आसपास की सफाई रखें.
  • घर, छत या घर के आसपास कहीं भी पानी जमा हो तो उसको तुरंत साफ करें. पानी की वजह से मच्छरों की संख्या में इजाफा होता है.
  • मच्छर से खुद का बचाव करें. मच्छर न काटे इसके लिए आप मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें.
  • लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहने.
  • खिड़कियों पर ऐसी जाली का प्रयोग करें, जिससे मच्छर घर में ना आ सके.
  • डेंगू होने की स्थिति में आराम करें, शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें.

(अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स पर लिखी गई है. द प्रिंटलाइंस इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version