Dengue Treatment: तेजी से शिकार बना रहा डेंगू, दिखे ये लक्षण तो हो जाएं सावधान; जानिए कैसे करें बचाव

Must Read

Dengue Symptoms And Treatment: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है. अक्टूबर से लेकर नवंबर तक फुल सेलिब्रेशन रहने वाला है. इन त्योहारों का आनंद तभी आता है जब आप तंदुरुस्त हो, लेकिन इन महिनों में डेंगू का संकट, लोगों की सेहत पर मंडरा रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, झारखंड हर जगह डेंगू का आतंक जारी है. हजारों लोग इस बीमारी से जान गंवा देते हैं. ऐसे में अगर वक्त रहते इससे सावधानी ना बरती जाए तो, आधी दुनिया इसकी चपेट में आ सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपचार के बारे में बताएंगे, जिससे आप इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं…

डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms)

-तेज बुखार
-मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
-तीव्र सिरदर्द
-लगातार जी मिचलाना
-त्वचा पर लाल दाने
-पेट दर्द
-सांस लेने में संकट
-आंखो को घुमाने में दर्द
-नाक और मसूड़ों से खून
-कमजोरी और थकान

ये भी पढ़ें- Herbs for Bones: हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये हर्ब्‍स, इनके सेवन से बढ़ी उम्र में भी फौलादी रहेंगे बोन्‍स

सावधानी बरतें
पानी ना जमा होने दें: डेंगू से बचने के लिए सावधानी बरतें. अपने घर के आस-पास पानी ना जमा होने दें. अगर कूलर में भी कई दिन पुराना पानी है तो, उसे निकाल दें. जलजमाव से ही ज्यादा मच्छर पनपते हैं.

मच्छरदानी लगाएं: मच्छरों से बचने के लिए रात को सोते वक्त मच्छरदानी लगाकर सोएं. ये निश्चित कर लें कि दिन में बाहर निकलते समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए ढके हुए कपड़े पहनें.

खुद को आराम दें: यदि आप डेंगू के शिकार हो गए हैं तो, अपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें. इस बात का ध्यान रखें कि लगातार पानी पीते रहें. जितना हो सके अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखे.

डेंगू के उपचार
-एलोवेरा जूस पीएं
-गिलोय जूस पीएं
-खूब पानी का सेवन करें
-नारियल पानी का सेवन करें
-पपीते के पत्ते का जूस
-सुबह गुनगुना पानी पीएं
-स्ट्रेचिंग करें
-अनुलोम-विलोम करें
-व्यक्तिगत स्वच्छता बनाएं रखें
-त्वचा को ढककर रखें

मच्छरों को कैसे भगाएं
नीम-नीलगिरी का तेल लगाएं
पूरे घर में लोबान जलाएं
घर में कपूर जलाएं

ये भी पढ़ेंः Eggs In A Day: एक दिन में कितने अंडे का सेवन है फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This