अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं अंडा, तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Must Read

Egg : वैसे तो अंडा खाना सेहत के लिए अच्‍छा होता है. लेकिन बता दें कि अंडा गर्म भी होता है. अंडे की तासीर गर्म होती है. माना जाता है कि गर्मियों में इसे ज्यादा खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे आपको बेचैनी या अत्यधिक पसीना आने जैसी समस्या हो सकती है.

बता दें कि गर्मियों में हमारी पाचन शक्ति सर्दियों की तुलना में थोड़ी धीमी हो जाती है. ऐसे में ज्यादा अंडे खाने से पेट फूलना, कब्ज या गैस, पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है.

इसके साथ ही अंडे में मौजूद प्रोटीन और हीट के कारण कुछ लोगों को गर्मियों में चेहरे पर मुंहासे या शरीर पर दानें निकलने की समस्या हो जाती है. ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए.

जानकारी के मुताबिक, गर्मियों में अंडे बहुत जल्दी खराब होते हैं. अगर अंडे को सही तापमान पर स्टोर न किया गया हो, तो इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, जिससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायत हो सकती है.

इतना ही नही बल्कि अंडे की जर्दी में फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है. ज्यादा गर्मी में भारी भोजन दिल पर दबाव डाल सकता है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This