सुबह खाली पेट शहद में डुबोकर खाएं एक कली लहसुन, जानें क्या हैं इसके फायदे?

Garlic Dipped In Honey : वैसे तो शहद और लहसुन का इस्‍तेमाल घर घर में खूब किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी इनका सेवन एक साथ किया है? बता दें कि शहद में एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण तो वहीं लहसुन में एलिसिन और फाइबर पाए जाते हैं. जो कि आपको कई सारी बीमारियों से बचाते हैं. लेकिन वही अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं तो इनके फायदों की लिस्ट कई गुना बढ़ जाती है.

इम्यूनिटी करें मजबूत: प्राप्त जानकारी के अनुसार शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसके साथ ही सर्दी-जुकाम की समस्या को जड़ से दूर करती है. ऐसे में लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है. जानकारी देते हुए बात दें कि दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं.

दिल को रखे हेल्दी: इतना ही नही बल्कि लहसुन और शहद शरीर से बैड कोलेस्ट्राल को निकालने में मदद करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है औश्र इसके साथ ही दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं. जिससे हार्ट के लिए भी काफी अच्‍छा होता है.

पाचन तंत्र को रखें फिट: ये दोनों एक ऐसे तत्‍व हैं जो पाचन तंत्र को सही रखते हैं. ऐसे में कई प्रकार बीमारियां जैसे- कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

बता दें कि रात के समय एक कांच की बोतल में शहद डाल दें. इसके साथ ही उसमें कुछ लहसुन की कलियां छील कर डाल दें और अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक से दो लहसुन की कली लेकर खाली पेट चबाकर खा लें.

इसे भी पढ़ें :- नींद की कमी दिमाग को कर सकती है बूढ़ा, रिसर्च में इस बीमारी का हुआ खुलासा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version