आप भी दोबारा गर्म करके पीते हैं चाय? गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Must Read

Harmful Effects Of Reheating Tea: भारत में चाय (Tea) महज पेय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है. ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है. कुछ लोग तो चाय के इतने दीवाने होते हैं कि, दिन में 5-6 बार इसका सेवन करते हैं. रिसर्च में ये साबित हुआ है कि चाय सेहत के लिए नुकसानदायक होती है. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें चाय की इतनी तलब होती है कि, वो एक ही बार ज्यादा चाय बनाकर उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार चाय को गर्म करने पर यह जहर बन जाती है. आइए आपको बताते हैं चाय गर्म करके पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है.

चाय को दोबारा गर्म करके नहीं पीना चाहिए
कई लोग आलस के कारण एक ही बार ज्यादा मात्रा में चाय बना लेते हैं और उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं. बता दें कि बार-बार चाय को गर्म करने से उसका स्वाद और खुशबू दोनों ही खराब हो जाता है. जब आप ताजी चाय का सेवन करते हैं तो, उसमें कुछ पौष्टिक गुण पाए जाते हैं. वहीं, दोबारा गर्म करने से उसमें से बहुत सारे पौष्टिक गुण निकल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Coconut Price: डेंगू ने बढ़ाई नारियल पानी की मांग, कीवी और पपीते के दाम भी छू रहें आसमान 

दूध वाली चाय होती है जानलेवा

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर चाय को बने हुए 4 घंटे से अधिक हो गए हैं तो, भूलकर भी उसका सेवन न करें. क्योंकि ये चाय जहर के रूप में तब्दील हो जाती है. जिसको पीने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. दूध वाली चाय तो और भी जानलेवा होती है, क्योंकि उसमें तेजी से बैक्टीरिया पनपता है. इसलिए कभी भी दूध की चाय को दोबारा गर्म करके न पीएं.

गंभीर बीमारी का कारण
चाय में चीनी होने के कारण बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्म जीव तेजी से पनपने लगते हैं. अगर आप चाय को दोबारा गर्म करते हैं तो, उसमें से सभी खनिज पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. इससे आपको पेट संबंधित समस्याएं जैसे पेट खराब, मतली, दस्त, कब्ज, ऐंठन, गैस और सूजन हो सकती हैं. गर्मी में भूल से भी दोबारा गर्म की हुई चाय न पीएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This