Health Tips: व्रत के दिन सुबह में करें इन चीजों का सेवन, दिन भर बनी रहेगी एनर्जी

Health Tips: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देश भर में जश्न को माहौल है. 6-7 सितंबर को कृष्ण का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है. ऐसे में भगवान के भक्त उनके जन्मोत्सव पर व्रत रखते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो व्रत रखना चाहते तो हैं, लेकिन उनसे भूख बर्दाश्त नहीं होती है. उन्हें चिंता हो जाती है कि दिन खत्म होते-होते वह अपना व्रत तोड़ न दें.

उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाने से आपको पूरे दिन भूख नहीं सताएगी. तो चलिए जानते हैं कि व्रत में ऐसा क्या खाएं जिससे भूख न लगे और आपको एनर्जी भी मिले सके.

ड्राई फ्रूट्स
अगर आप व्रत वाले दिन सुबह उठकर एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खा लेंगे तो आपको भूख नहीं सताएगी और आपको थोड़ी सी भी थकान महसूस नहीं होगी. ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा आप उस दिन ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू और बादाम की चिक्की का भी सेवन कर सकते हैं. ये शरीर को पोषण और जबरदस्त एनर्जी देने में मदद करते हैं.

आलू
जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है वो अक्सर आलू खाने से पहरहेज करते हैं. क्योंकि आलू को मोटापे का कारण माना जाता है, लेकिन अगर आप व्रत वाले दिन इसको खा लेते हैं तो आपको अपने शरीर में एनर्जी महसूस होगी. आलू से आपको पूरा कार्बोहाइड्रेट मिलेगा और इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी.

साबुदाना
आप व्रत के दिन साबूदाने का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. आप चाहे तो साबूदाने की खीर, खिच़ड़ी और स्वादीष्ट स्वाद के लिए इसकी पकौड़ी भी बना सकते हैं. साबूदाना पोषण और एनर्जी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाड्रेट से पूरे दिन आपको एनर्जी मिलेगी और थकावट भी हावी नहीं होगी.

नारियल पानी
अक्सर लोग निर्जल व्रत भी करते हैं. जिसमें वो पूरे दिन पानी नहीं पीते और उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है. ऐसे में आप सुबह नारियल पानी, खीरा और फलों का सेवन कर सकते हैं. आपको दिन भर ज्यादा प्यास भी नहीं लगेगी और आपकी बॉडी भी हाइड्रेट रहेगी.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2023 Puja: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज, नोट करें पूजा की सामग्री और जानिए शुभ मुहूर्त

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version