अकेले में Heart Attack आने पर उठाएं ये जरूरी कदम? जानलेवा साबित हो सकते हैं घबराहट और गलत फैसले!

HealthTips: हार्ट अटैक जब अकेले में आए तो ऐसे समय में घबराहट और गलत फैसले जानलेवा साबित हो सकते हैं. यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है जो कभी भी और किसी को भी आ सकती है. खासतौर पर दिल के मरीजों में इसका खतरा ज्यादा होता है. फिजीशियन डॉक्टरों का कहना है कि अगर व्यक्ति को पहले से यह पता हो कि हार्ट अटैक आने पर क्या करना चाहिए तो अस्पताल पहुंचने तक कीमती समय बचाया जा सकता है.

हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है कई संकेत

डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षणों को बताया है. चिकित्सकों का कहना है कि हार्ट अटैक से पहले शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इन संकेतों में बाएं हाथ में दर्द, अकड़न या भारीपन शामिल है. सीने में दबाव, जकड़न या दर्द बहुत ज्यादा पसीना आना और सांस लेने में तकलीफ होती है.

तुरंत बंद करें हर तरह की मूवमेंट

इसके अलावा अचानक घबराहट या ठंड लगना सीने में जलन या तेजाब जैसा महसूस होना (खासतौर पर रात के समयए अधेड़ उम्र में) ध्यान देना बहुत जरूरी है. इन लक्षणों को गैस, थकान या एसिडिटी समझकर टालना खतरनाक हो सकता है. अगर अकेले में हार्ट अटैक आने लगे तो तुरंत हर तरह की मूवमेंट बंद करें.

तुरंत बंद कर दें चलना-फिरना या भागना

अगर आपको लगे कि हार्ट अटैक आ रहा है तो चलना-फिरना या भागना तुरंत बंद कर दें. डॉक्टर के अनुसार ज्यादा मूवमेंट से चक्कर आ सकता है और गिरने का खतरा रहता है. फिजीशियन डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे समय में सही पोजिशन में बैठ जाएं. किसी सुरक्षित जगह पर शांत होकर बैठें कमर को थोड़ा आगे झुकाकर 45 डिग्री के एंगल पर बैठें. इस पोजिशन से दिल पर दबाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है.

डिस्प्रिन की गोली चबाएं

अगर मना न हो तो डिस्प्रिन की गोली चबाएं. डॉक्टर बताते हैं कि अगर घर में डिस्प्रिन मौजूद है तो एक गोली चबा कर ली जा सकती है. अगर डॉक्टर ने पहले इस दवा से मना किया हो तो न लें यह इलाज नहीं है लेकिन एम्बुलेंस आने तक समय दिलाने में मदद करती है.

खोल दें घर के दरवाजे और खिड़कियां

एम्बुलेंस को तुरंत कॉल करें. परिवार के सदस्य, पड़ोसी या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को फोन या मैसेज करें. जितनी जल्दी मदद पहुंचेगी, उतना खतरा कम होगा. घर के दरवाजे और खिड़कियां खोल दें. अगर आप घर में अकेले हैं तो मुख्य दरवाजा खोल दें. खिड़कियां खुली रखें. इससे मेडिकल टीम को अंदर आने में देरी नहीं होगी.

पैनिक करना सबसे खतरनाक

डॉक्टर के अनुसार, इस स्थिति में पैनिक करना सबसे खतरनाक होता है. धीमी और गहरी सांस लेने की कोशिश करें और खुद को शांत रखें. डॉक्टर साफ तौर पर कहते हैं कि ये सभी उपाय इलाज नहीं हैं, बल्कि अस्पताल पहुंचने तक स्थिति को संभालने के लिए इमरजेंसी स्टेप्स हैं. हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है, इसलिए किसी भी तरह की देरी जान के लिए खतरा बन सकती है.

इसे भी पढ़ें. ‘प्रधानमंत्री हूं, फिर भी लोग मुझे अलग-अलग तरीके से काम करने के लिए कहते हैं’, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया अध्ययन मंत्र

Latest News

India Credit Growth: दिसंबर 2025 तक AUM 17% बढ़कर 130 लाख करोड़, सिक्योर्ड लोन में तेज उछाल

भारत की क्रेडिट इंडस्ट्री का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट दिसंबर 2025 तक 17% बढ़कर 130 लाख करोड़ रुपये हो गया. सिक्योर्ड लोन, खासकर गोल्ड और होम लोन की मांग में तेज उछाल दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version