अब कम उम्र के युवाओं में भी बढ़ रही लिवर की बीमारी, चेहरे पर संकेत दिखते ही बरतें सावधानी

HealthTips: लिवर की बीमारी को उम्रदराज लोगों की समस्या माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के युवाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों बतातें हैं कि लिवर खराब होने से पहले शरीर कई छोटे-छोटे संकेत देता है, जो अक्सर चेहरे पर दिखाई देते हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए तो बड़ी बीमारी से बचाव संभव है. समय रहते सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

खून को साफ करता है लिवर

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो कई जरूरी कार्य करता है. यह खून को साफ करता है, शरीर से विषैले तत्वों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालता है और भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है. इसके अलावा लिवर पाचन तंत्र को मजबूत रखने और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है.

लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित

विशेषज्ञों का कहना है कि जब लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिसका असर त्वचा, पाचन और शरीर की ऊर्जा पर दिखाई देने लगता है. अगर बिना किसी वजह के चेहरे पर बार-बार पिंपल्स, दाने या खुजली हो रही है, तो यह शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का संकेत हो सकता है. आंखों के नीचे सूजन या चेहरा फूला हुआ दिखाई देना लिवर में सूजन या फैटी लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है.

लिवर फंक्शन के प्रभावित होने का संकेत

होंठों का रंग गहरा या हल्का नीला दिखाई देना ब्लड सर्कुलेशन में गड़बड़ी और लिवर फंक्शन के प्रभावित होने का संकेत हो सकता है. आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे की चमक कम होना और लगातार थकान महसूस होना भी लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है. कुछ मामलों में त्वचा या आंखों का हल्का पीला पड़ना जॉन्डिस का शुरुआती संकेत हो सकता है, जो लिवर से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है.

कम से कम खाएं तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ये उपाय अपनाएं. अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, चुकंदर, हल्दी और आंवला शामिल करें. तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं. शराब और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें. रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पिएं, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें. नियमित एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें. समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें. इजरायल ने लेबनान में अस्पतालों पर की बमबारी, 14 मेडिकल स्टाफ की मौत, WHO ने कही बड़ी बात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version