न बढ़ेगा वजन, न रहेगी कब्ज, अच्छी सेहत के लिए डेली रूटीन में शामिल करें दलिया

Porridge : दलिए में फाइबर समेत पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बताया कि इसे अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए. इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि सिर्फ वेट लॉस के लिए ही दलिए का सेवन नहीं किया जाता है.

बता दें कि दिल की सेहत के लिए भी दलिया काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यदि आप दिल की गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो हर रोज एक कटोरी दलिए का सेवन जरूर करें.

इसके साथ ही अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो दलिए का सेवन करना शुरू कर दीजिए. क्‍योंकि दलिए में मौजूद तमाम पोषक तत्व कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं. बता दें कि डाइजेस्टिव सिस्टम को को बढ़ावा देने के लिए दलिया फायदेमंद साबित हो सकता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज पेशेंट्स भी दलिए को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं. दरअसल, दलिए का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है. बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए दलिया एक हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही पोषक तत्वों से भरपूर दलिए को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें :-पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद फाइबर से भरपूर हरा चना, अपच और कब्ज से दिलाता है राहत 

Latest News

US-Israel एयरस्ट्राइक में मारा गया ईरानी सेना का कमांडर-इन-चीफ हतामी, ट्रंप बोले-खत्म कर देंगे खामेनेई का क्रूर शासन!

Israel Attacks Iran: इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों में ईरानी सेना के कमांडर.इन.चीफ आमिर हतामी के मारे जाने...

More Articles Like This

Exit mobile version