Rain Water Benefit: जानिए बारिश में भीगने के फायदे, शरीर को होता हैं ये लाभ?

Rain Water Benefit: आज सभी बारिश का आनंद लेने के लिए उत्सुक रहते हैं. हालांकि, ये मानसून की विदाई का समय है. अक्सर फिल्मों के रोमांटिक गाने बारिश में शूट किए जाते हैं. शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने लाइफ में कभी न कभी बारिश में न नहाया हो. वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो बारिश भीगना नहीं चाहते हैं. उन्हें लगता है कि ये सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है.

कुछ लोगों का मानना है कि बारिश में नहाने से हमारे शरीर को कई लाभ होते हैं. इससे कई परेशानियां दूर हो जाती हैं. आइए हम आपको बताते हैं बारिश में नहाना हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह.

जानिए बारिश में नहाने के फायदे
बारिश में भीगने के कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं. हालांकि, ये पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आखिर उसके शरीर और दिमाग की क्या जरूरत है. आइए सबसे पहले जानते हैं कि ये सेहत के लिए फायदेमंद कैसे है.

ये भी पढ़ें- Dengue Cases: दिल्ली NCR में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, बचाव के लिए करें ये उपाय

स्किन होगी क्लीन
एक्सपर्ट्स की मानें, तो बारिश के पानी में विटामिन बी12 और कई ऐसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. आमतौर पर ये पानी काफी प्योर होता है. इसका एक फायदा ये भी है कि बारिश में नहाने से शरीर की गंदगी साफ हो जाती है. इससे स्कीन का मॉइश्चर मेंटेन रहता है और त्वचा सुंदर और चमकदार हो जाती है.

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
बारिश में भीगने से सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन हमारी बॉडी से रिलीज होते हैं. इससे हम काफी रिलेक्स फील करते हैं. बारिश की बूंदें हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं. इससे हार्मोन के संतुलन में भी मदद मिलती है. इसमें भीगने से स्ट्रेस, टेंशन और डिप्रेशन दूर हो जाता है.

बारिश में भीगते समय इन बातों का रखें ध्यान
आपको बारिश में देर तक नहाने से बचना चाहिए. जानकारी के मुताबिक सीजन की पहली बारिश दूषित और बैक्टीरिया से भरी होती है. इसे अम्ल वर्षा भी कहते है. इसमें नहाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें भीगने से हमें स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. इसके अलावा एलर्जी और यूटीआई इंफेक्शन भी हो सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version