सौंदर्य का खजाना है मुनक्का, रोजाना सेवन करने से त्वचा और बाल की बढ़ती है चमक

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raisins Benefits: मुनक्का दिखने में भले ही छोटा होता है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं. घरेलू नुस्खों में अक्सर बताया जाता है कि इसे भिगोकर खाने से त्वचा चमकदार होती है, खून की कमी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है Raisins

मुनक्का को काली किशमिश भी कहा जाता है, जो एक तरह का सूखा हुआ अंगूर है. यह विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है.वनेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित (फरवरी, 2022) रिपोर्ट के मुताबिक, किशमिश (मुनक्का) में लिपिड (वसा) कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रंगत में सुधार करने और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है (Raisins Benefits)

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो एक गिलास पानी में 8 – 10 मुनक्के को भिगोकर सुबह उस पानी को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. यह खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर खून की कमी की समस्या होती है. एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर मुनक्का रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मददगार होता है. साथ ही, यह सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है.

थकान और कमजोरी से दिलाता है राहत

इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज की वजह से मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है. इतना ही नहीं, मुनक्का का सेवन थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में भी उपयोगी माना जाता है. चरक संहिता के अनुसार, इसमें आयरन और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद आयरन बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है.

बीपी को कंट्रोल करने में मददगार

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी पानी में मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना लाभदायी माना जाता है. यह बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है. सर्दियों में इस पानी को पीने से लंग्स को मजबूती मिलती है और सांस से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं. इसे पीने से शरीर में वात और पित्त का संतुलन बना रहता है.

ये भी पढ़ें- केरल में मंडरा रहा Brain Eating Amoeba का खतरा, 11 साल की बच्ची संक्रमित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This