पानी नहीं शहद में भिगोकर खाएं ड्राई फ्रूट्स, गर्मियों में स्वाद के साथ मिलेंगे गजब के फायदे

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Soaked Dry Fruits in Honey: जब भी कुछ हेल्‍दी खाने की बात हो तो उसमें ड्राई फ्रूट्स का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता. प्रोटीन सहित अन्‍य कई पोषक तत्‍वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स को कुछ लोग पानी में भिगोकर खाते हैं तो वहीं कुछ बिना भिगोए. सूखे मेवा को ऐसे ही खाने पर पेट में गर्मी होने लगती है. इसलिए इसे भिगोकर ही खाने की सलाह दी जाती है.

गर्मियों में पेट को हेल्‍दी रखने और सूखे मेवा का भरपूर फायदा लेने के लिए पानी के बजाय शहद में भिगोकर खाना चाहिए. इससे सेहत को फायदा होने के साथ ही स्‍वाद भी बढ़ जाता है. इस तरह मेवा खाने से इम्यूनिटी बूस्‍ट होती है. शहद में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन और वजन घटाने में मदद करता है. तो आइए जानें शहद के साथ कैसे खाएं ड्राई फ्रूट्स?

शहद में इस तरह भिगोकर खाएं ड्राई फ्रूट्स

  • सबसे पहले काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट, छुहारा और जो भी ड्राई फ्रूट्स आप खाना चाहते हैं उन्हें टुकड़ों में काट लीजिए.
  • खासतौर से जो नट्स बड़े होते हैं उन्हें दो से तीन टुकड़ों में काट लें.
  • अब इसमें थोड़े खड़े मसाले जैसे- 3-4 हरी इलाइची, 4-5 काली मिर्च, 2 लौंग और 1 टुकड़ा दालचीनी मिला लें.
  • अब इन मसालों को हल्का सा कूट लें. य‍दि ड्राई फ्रूट्स या मसाले में नमी है तो उसे पहले रोस्ट करें.
  • अब एक कांच का जार में पहले कटे हुए बादाम और काजू के टुकड़े डालें.
  • उसके ऊपर शुद्ध शहद करीब 4-5 चम्‍मच डालें. इसके ऊपर से अंजीर और कटा हुआ छुहारा डालें.
  • फिर इसके ऊपर भी थोड़ा शहद डालें, जिससे सभी ड्राईफ्रूट्स में अच्छी तरह से शहद मिल जाए.
  • इसके ऊपर कटे खजूर, अंजीर और थोड़े सफेद तिल डालकर फिर से शहद डाल दें.
  • अब कुटे हुए मसाले डालकर इसमें किशमिश, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, खरबूजे के बीज और चिरोंजी डाल दें.
  • ऊपर से एक चम्मच सौंठ का पाउडर और ऊपर से फिर से शहद डालें और इसे कवर करके रख लें.
  • अब रोजाना सुबह में 1 चम्मच शहद में डूबे ड्राई फ्रूट्स खाएं. देखिए आपकी सेहत कैसे चमकती है.

ये भी पढ़ें :- क्या है वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम, कौन ले सकता है VRS? जानिए इसका नियम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version