Dreadful Death Penalty: फांसी, गोली नहीं बल्कि अपराधी को ऐसे दिया जाएगा मृत्युदंड, खौफनाक तरीका जान कांप जाएगी रूह 

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dreadful Death Penalty: विश्व के कई देशों में जघन्य अपराध के लिए दोषियों को मृत्युदंड दिया जाता है. मौत की सजा पाए अपराधी की जान लेने के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. वर्तमान समय में ज्यादातर देशों में मृत्युदंड के लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जाती है. लेकिन अमेरिका में एक अपराधी को कुछ इस तरह मौत की सजा दी जानी है, जिसके बारे में जानकर आपकी भी रुह कांप जाएगी.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, अमेरिका में 3 लोगों की हत्या के दोषी को इस खौफनाक मृत्युदंड की सजा मिली है. हत्या के आरोपी को अमेरिकी राज्य अलबामा में मौत की सजा दी जानी है. आरोपी को फांसी या गोली मारकर नहीं बल्कि नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी जाएगी. हालांकि, इस वर्ष अमेरिका में ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है, जब इस बिल्कुल नए तरीके से दोषी को मौत के घाट उतारा जाएगा. हालांकि, मौत की सजा देने की इस खौफनाक तरीके की आलोचना भी हो रही है.

जानिए कब दी जाएगी सजा

आपको बता दें कि इस घटना से पहले राज्य में इसी तरीके से एक अन्य दोषी को सजा दी जा चुकी है. मौत की सजा देने के इस खौफनाक तरीके का काफी विरोध भी हुआ था. अब अलबामा के गवर्नर के आइवे ने तीन लोगों के हत्या के आरोपी एलन यूजीन मिलर को मौत की सजा देने के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है. आरोपी एलन यूजीन मिलर को 1999 में तीन लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, मिलर को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की नींद सुलाया जाएगा.

क्यों दी जा रही अमेरिका में ऐसी मौत

जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते अमेरिका के अलबामा राज्य की अदालत ने दोषी को नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड देने की अनुमति दी थी, जिसके बाद गर्वनर ने सजा की तारीख तय की. इसके पहले यहां केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस के जरिए मृत्युदंज की सजा दी गई थी. 25 जनवरी को जब स्मिथ को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी जा रही थी तो वह काफी देर तक तड़पता रहा, इस दौरान उसका पूरा शरीर ऐंठ गया था. जिसके बाद मौत के इस तरीके को लोगों ने अमानवीय बताया था. लोगों ने मौत की सजा के इस तरीके की जगह अन्य तरीके से मृत्युदंड देने का प्रशासन से अनुरोध किया था.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में तख्तापलट की सुगबुगाहट तेज! पाक सेना को याद आया पुराना ‘प्यादा’

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version