Tetanus Facts: जंग लगे लोहे से नहीं बल्कि इस वजह से होता है टिटनेस, देता है दर्दनाक मौत

Must Read

Tetanus Disease:  बचपन में हमें कभी भी लोहे की जंग लगी किसी धातु से कटने या चोट लगने पर फौरन टिटनेस का टीका लगवाया जाता था. क्‍योंकि लोहे की चीजों से कटने या चोट लगने से टिटेनस होने का खतरा बना रहता है. लेकिन क्‍या आपको पता है कि यदि लोहे की जंब लगी चीजों से चोट लगने पर टिटनेस का टीका नहीं लगा तो क्या होगा. यदि नहीं, तो चलिए जानते है.

दुनिया की सबसे दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि टिटनेस से मरना दुनिया के सबसे दर्दनाक मौतों में से एक होता है. दरअसल, हमारी मांसपेशियां सिकुड़ती और फैलती रहती हैं,  जिससे एक केमिकल रिलीज होता है, जो हमारी मांसपेशियों को आराम देता है. मगर, जब टिटनेस होता है, तो शरीर में केमिकल का रिलीज होना बंद हो जाता है. ऐसे में मांसपेशियां केवल सिकुड़ती ही जाती हैं और फिर दोबारा नहीं फैलती.

सिकुड़ तोड़ देगी जांघ की हड्डियां

दरअसल, हमारे पीठ की मांसपेशियां पेट की मांसपेशियों से काफी स्‍ट्रांग होती हैं. इसलिए टिटेनस होने पर रोगी की पीठ झुक जाती है और एक समय ऐसा आता है जब सिर्फ पीड़ित के सिर का पिछला हिस्सा और उसकी एड़ी जमीन को छूती है. वहीं, यदि रोगी की मांसपेशियां  बहुत मजबूत हों, तो उसकी हालत और भी खराब हो जाती है. उसके पैर की मांसपेशियां इतनी ज्यादा सिकुड़ जाती है कि उसकी जांघ की हड्डियों को भी तोड़ देती है.

ये भी पढ़े:-अगर आपको भी है खड़े होकर पानी पीने की आदत? तो जानें इसके हानिकारक प्रभाव

सिर्फ तीन दिनों में हो जाता है बुरा हाल

टिटेनस होने पर शरीर की सभी मांसपेशी में ऐंठन होना शुरू हो जाता है. वहीं, धीरे-धीरे आपका डायाफ्राम भी सिकुड़ने लगता हैं, और फिर दोबारा नहीं फैलता हैं जिस वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. आपको बता दें कि टिटेनस होने पर मात्र तीन दिनों में पीड़ित इस अवस्था में पहुंच जाता है. 

इस बैक्टीरिया से होता है टिटेनस

बता दें कि टिटनेस ”क्लोस्ट्रीडियम टेटानी” बैक्टीरिया के वजह से होता हैं. ये बैक्टीरिया मिट्टी में मिलने वाला एक सामान्य जीवाणु है. जानकारों के मुताबिक टिटेनस जंग से नहीं होता है, लेकिन जंग वाली कील में शामिल इस बैक्टीरिया के वजह से होता है. यदि ऐसे किलों से चोट आती है जो मिट्टी में काफी दिनों से पड़ी हो, तो इससे टि‍टनस हो सकता है. वहीं, वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन टिटनेस होने की संभावना काफी कम कर देती है.

ये भी पढ़े:-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This