आंखों के लिए बेहद खतरनाक है ये विटामिन? बिना सलाह दवा खाने वाले बुजुर्ग की चली गई थी रोशनी!

Health Tips: मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट की सेहत सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला विटामिन B3 नियासिन खतरनाक भी साबित हो सकता है. डॉक्टर कभी-कभी हाई कोलेस्ट्रॉल या हाइपरलिपिडेमिया के मरीजों को इसे लेने की सलाह देते हैं. लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे बिना डॉक्टर की निगरानी के लेने से गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क के डॉक्टरों ने एक गंभीर मामला सामने रखा.

बिना डॉक्टर की सलाह के ले रहा था नियासिन

61 साल के एक बुजुर्ग ने कई महीनों तक रोजाना 3 से 6 ग्राम नियासिन लिया. एक महीने में उसकी आंखों की रोशनी इतनी कमजोर हो गई कि उसे साफ दिखाई देना बंद हो गया. जांच में पता चला कि उसकी आंखों की रोशनी खतरनाक स्तर तक गिर चुकी थी. शुरुआत में मरीज ने केवल हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की शिकायत बताई, लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि वह बिना डॉक्टर की सलाह के नियासिन ले रहा था, क्योंकि उसे लगा कि यह उसके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होगा.

मरीज को एक दुर्लभ समस्या

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि मरीज को एक दुर्लभ समस्या हो गई थी, जिसे नियासिन-इंड्यूस्ड सिस्टॉइड मैक्युलोपैथी कहते हैं. इस स्थिति में आंख की रेटिना के मैक्युला हिस्से में तरल जमा हो जाता है, जिससे सूजन होती है. इसके कारण नजर धुंधली या कमजोर हो जाती है. खुशखबरी यह रही कि जैसे ही मरीज ने नियासिन लेना बंद किया, उसकी स्थिति में सुधार होने लगा.

आंखों की रोशनी पूरी तरह सामान्य

एक हफ्ते के भीतर उसकी नजर बेहतर होने लगी और लगभग दो महीने बाद उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह सामान्य हो गई. डॉक्टरों का कहना है कि नियासिन की सामान्य मेडिकल डोज 1 से 3 ग्राम प्रतिदिन होती है और अधिकतम 6 ग्राम तक ही, वह भी डॉक्टर की निगरानी में. इस केस में मरीज ने इसे बिना किसी मेडिकल सुपरविजन के लिया था.

रेटिना के मैक्युला हिस्से में सूजन

जांच में आधुनिक इमेजिंग तकनीक से रेटिना के मैक्युला हिस्से में सूजन पाई गई, जो साफ देखने के लिए जरूरी होता है. इस केस की रिपोर्ट Journal of VitreoRetinal Diseases में प्रकाशित हुई. डॉ. ने चेतावनी दी कि बिना डॉक्टर की सलाह सप्लीमेंट लेना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि विटामिन और अन्य सप्लीमेंट्स को हमेशा विशेषज्ञ की निगरानी में ही लेना चाहिए.

इसे भी पढ़ें. Nepal Helicopter Crash: नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, जानें हादसे के बाद की स्थिति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version