हड्डियों की मजबूती के लिए ले रहे Vitamin D, तो जानें इससे किन चीजों पर पड़ता है खराब असर?

Vitamin D : विटामिन D को आमतौर पर हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जाना जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग इसे धूप, कुछ खास खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट्स के जरिए लेते हैं. बता दें कि हाल के वर्षों में साइंटिस्ट यह भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह दिमाग पर, खासकर उम्र बढ़ने के साथ, किस तरह असर डालता है. स्‍टडी के मुताबिक, इस विषय पर दिलचस्प बातें सामने आई हैं. इस रिसर्च में 50 से 70 साल की उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिनका वजन ज्यादा था. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में मौजूद फैट यह तय करता है कि विटामिन D कैसे स्टोर और इस्तेमाल होगा.

रिसर्चर का मकसद यह जानना था कि विटामिन D की अलग-अलग मात्रा याददाश्त, सीखने की क्षमता और रिएक्शन टाइम पर क्या असर डालती है. ये तीनों चीजें उम्र के साथ बदलती रहती हैं और साथ ही दिमागी सेहत के लिए बेहद अहम होती हैं. इसके लिए महिलाओं को तीन समूहों में बांटा गया. एक समूह को रोज 600 IU विटामिन D दिया गया, जो सामान्य तौर पर सुझाई गई मात्रा है. दूसरे समूह को 2000 IU और तीसरे को 4000 IU दिया गया, जिसे हाई डोज माना जाता है. इस दौरान सभी प्रतिभागियों को वजन कम करने के लिए भी कहा गया, ताकि ओवरऑल हेल्थ बेहतर हो सके.

नई चीजें सीखने की क्षमता में सुधार

बता दें कि एक साल बाद आए नतीजे काफी दिलचस्प थे. जिन महिलाओं ने 2000 IU विटामिन D लिया, उनकी मेमोरी और नई चीजें सीखने की क्षमता में सुधार देखा गया. इससे यह साबित होता है कि थोड़ी ज्यादा मात्रा में विटामिन D दिमाग के कुछ हिस्सों के लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, इसके साथ एक चिंता वाली बात भी सामने आई. इसी समूह में, खासकर 4000 IU लेने वालों में, रिएक्शन टाइम धीमा पाया गया. यानी वे आसपास होने वाली घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने में ज्यादा समय ले रही थीं. यह बात खासकर बुजुर्गों के लिए अहम है, क्योंकि धीमी प्रतिक्रिया से गिरने या चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.

अधिक मात्रा से नुकसान का भी खतरा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की जिंदगी में तेज प्रतिक्रिया बहुत जरूरी होती है. सड़क पार करते समय या चलते-फिरते संतुलन बनाए रखने में इसका बड़ा रोल होता है. इसलिए विटामिन D की ज्यादा मात्रा लेने से जुड़े जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इससे साफ है कि जहां यह विटामिन फायदेमंद है, वहीं इसकी अधिक मात्रा नुकसान भी पहुंचा सकती है.

इसे भी पढ़ें :- असम में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा खेला, चुनाव से पहले BJP का साथ छोड़ इस नेता ने थामा ‘हाथ’

Latest News

Oil Price Crash: ट्रंप के फैसले से तेल बाजार में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 15% टूटा, राहत के संकेत

ट्रंप के फैसले के बाद तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट. ब्रेंट 15% टूटा और वैश्विक बाजारों को राहत मिली.

More Articles Like This

Exit mobile version