मानसून में कीट-पतंगे और मच्छर से हैं परेशान, घर ले आएं ये इंडोर प्लांट्स, हवा भी रहेगी साफ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indoor Plants: मानसून का सीजन जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं अपने साथ उमस, भिनभिनाते मच्छर और अन्य कई तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े भी साथ लाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और घर के अंदर हवा में भी सीलन की बदबू आने लगती है. ऐसे में यदि आप भी केमिकल वाले रिपेलेंट्स और रूम फ्रेशनर्स की जगह एक नेचुरल और सुरक्षित सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं, तो आप घर में कुछ इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं, तो चलिए आज हम आपको ऐसे 4 इंडोर प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से आप कीट-पतंगों से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही इससे घर की हवा भी सुरक्षित रहेगी.

1. तुलसी

तुलसी लगभग हर भारतीय घर में आसानी से मिल जाती है. इसमें यूजेनॉल नाम का नेचुरल कंपाउंड जो कीट-पतंगों को दूर रखने में मदद करती है. वहीं, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप तुलसी के पौधे को खिड़की या बालकनी के पास रखें, जिससे इसकी खुशबू पूरे घर में फैल सके. इससे घर की हवा भी शुद्ध रहती है.

2. लेमनग्रास

लेमनग्रास एक खुशबूदार पौधा है, जो मच्छरों को दूर रखने में भी काफी मददगार होता है. इसमें सिट्रोनेलाल नामक एक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है जो कई मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट और रेपेलेंट में इस्तेमाल किया जाता है. मानसून के दौरान इसे खिड़की, बालकानी के पास रखने से कीट-पतंगे दूर रहते हैं.

3. पेपरमिंट

वहीं, कीट-पतंगों को दूर करने के लिए आप घर में पेपरमिंट यानी पुदीने का पौधा ला सकते हैं. इसमें मेंथॉल पाया जाता है जिसकी खुशबू से मच्छर समेत अन्य कीट-पतंगे दूर भागते हैं. मानसून के दौरान पुदीने का पौधा घर के अंदर रखने से फ्रेशनेस बनी रहती है और कीट-पतंगों की परेशानी भी कम होती है. वहीं, इसकी खुशबू को और बढ़ाने के लिए आप समय-समय पर इसकी कुछ पत्तियों को हल्का मसल सकते हैं.

4. लैवेंडर

लैवेंडर अपनी शानदार खुशबू के लिए जाना जाता है, साथ ही ये मच्छरों और कीट-पतंगों को दूर रखता है. इसमें लिनालूल (Linalool) मौजूद होता है, जिससे कीट-पतंगे दूर भागते हैं. आप इस पौधे को घर में ऐसी जगह रखें जहां धूप पर्याप्त आए.

 

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version