Karwa Chauth Gift: करवा चौथ को खास बना देंगे ये गिफ्ट्स, खुशी से झूम उठेगी पत्‍नी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ सुहागिनों के लिए बेहद खास है. कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाले इस पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती है. पूरे दिन भूखी रह कर रात में चांद को देखकर व्रत तोड़ती है.  करवा चौथ को खास बनाने की तैयारी भी काफी पहले ही शुरू हो जाती है.

वहीं करवा चौथ आते ही हर पति को एक सवाल परेशान करता है कि आखिर बीवी को क्‍या गिफ्ट दें, जिसे देखकर वह खुश हो जाएं. अगर आप भी पत्‍नी को गिफ्ट देने को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे शानदार गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसे आप अपने लाइफ पार्टनर को दे सकते है. इससे आपकी पत्‍नी बहुत खुश हो जाएंगी और आपके रिश्‍ते में और भी मिठास घुल जाएंगा.       

जरुरत का सामान

करवा चौथ पर अपनी पत्‍नी को जरूरत का सामान देना बेस्‍ट हो सकता है. चाहे वो कैमरा हो, स्‍मार्ट वॉच या फिर वैक्‍यूम क्‍लीनर. इसलिए इस बात पर पहले से ही ध्‍यान देना शुरू कर दें‍ कि उन्‍हे किस चीज की जरूरत है. आप उन्हें उनकी जरूरत की चीज गिफ्ट में देकर प्लेजेंट सरप्राइज दे सकते हैं. यकीन मानिए जरूरत की चीजे पाकर आपकी पत्‍नी काफी खुश होगी.

ज्वैलरी

औरतों को ज्‍वैलरी बहुत पंसद होता है. अगर आपको समझ में नहीं आ रहा कि उन्‍हें क्‍या गिफ्ट करें, तो डायमंड ज्वैलरी शानदार गिफ्ट हो सकता है. इससे आपकी पत्नी का मूड फ्रेश हो जाएगा. जवैलरी में रिंग ऐसा गहना है जो बजट में आसानी से फिट हो जाता है. लेकिन इसे लेते समय इसके डिजाइन का ध्‍यान रखें. आप चाहे तो इयररिंग्स भी गिफ्ट कर सकते है. 

ड्रेस

महिलाओं को कपड़े खरीदना काफी पसंद होता है. ऐसे में आप अपनी वाइफ के लिए एक अच्‍छी सी ड्रेस खरीद सकते है. ड्रेस में भी महिलाओं को साड़ी ज्‍यादा पसंद होता है. इस करवा चौथ आप उन्‍हें सिल्‍क की साड़ी गिफ्ट कर सकते है. इसके अलावा आपकी पत्‍नी को सूट पहनना पसंद है तो ट्रेंड में चल रही डिजाइन या फिर एम्ब्रॉइडर्ड वर्क के कुर्ते गिफ्ट करें.

कैंडल लाइट डिनर

करवा चौथ कीरात व्रत तोड़ने के बाद आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर भी ले जा सकते हैं. कैंडिल लाइट डिनर पर आप उन्हें उनकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं. ये गिफ्ट ज्‍यादातर पत्नियों को पसंद आएगा.

रोमांटिक फोटोशूट

भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ प्यार भरे पल कैमरे में कैद हो जाएं तो काफी अच्छा लगता है. अगर आप अपनी पत्नी को कोई रोमांटिक सा गिफ्ट देना चाहते हैं तो किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर से फोटोशूट करना बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है. इसके लिए किसी खास डेस्टिनेशन पर जाकर अपने पार्टनर के साथ शानदार फोटो खिंचवाएं. ये गिफ्ट आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगा और एक यादगार पल भी बन जाएगा.  

रोमांटिक सा लेटर

अपनी पत्‍नी को लेकर आपके अंदर जो फीलिंग है, उसे जाहिर करने में संकोच करते हैं तो करवा चौथ अच्‍छा मौका है. आप इस दिन अपनी पत्‍नी को प्‍यार भरा लेटर लिखकर दें. ये उनके लिए यादगार गिफ्ट होगा. इससे वो आपकी भावनाओं को जान पाएंगी.  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version