पेंट हो, इंक या फिर चॉकलेट…ऐसे छुड़ाएं कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग

Must Read

Stain Removal Tips: कपड़ों पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे लग जाएं, तो एक अलग ही तरह की टेंशन हो जाती है और कुछ दाग तो ऐसे होते हैं, जो काफी मशक्कत के बाद भी नहीं निकलते, हार कर उन्हें वॉर्डरोब से ही आउट करना पड़ता है। तो आप भी अगर अपने किसी कपड़े को दाग-धब्बों की वजह से करने वाले हैं रिजेक्ट, तो एक बार यहां दिए गए उपायों को जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानते है…

पान-गुटखा के दाग

पान-गुटखा के जिद्दी दाग निकालने के लिए कपड़े को खट्टी दही या मट्ठे/छाछ में 10-15 मिनट तक रखें उसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।

चॉकलेट, आइसक्रीम के दाग

कपड़ों पर अगर चॉकलेट गिर जाए, तो इसके दाग मिटाने के लिए तुरंत वहां टैलकम पाउडर डाल दें और इसके बाद गर्म पानी से धो दें और आइसक्रीम के दाग निकालने के लिए अमोनिया का इस्तेमाल करें। दाग वाली जगह पर इसका घोल डालें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ा दें। 

पेंट के दाग

पेंट के दाग को निकालने के लिए मिट्टी के तेल/केरोसिन को यूज करें। इसके बाद कपड़ों को डिटर्जेंट और गर्म पानी की मदद से साफ कर लें। 

इंक के दाग

स्याही का दाग हटाने में डिटॉल की लें मदद। कॉटन को डिटॉल में भिगोकर कपड़ों पर रगड़ें और फिर धो दें। कॉटन कपड़ों पर लगे इंक को निकालने के लिए टमाटर काटकर उस पर नमक छिड़कें और उससे दाग वाली जगह को हल्के हाथों से रगड़ें। हालांकि नमक और नींबू का रस भी दाग छुड़ाने में बेहद असरदार है। 

चाय-कॉफी के दाग

चाय-कॉफी के दाग निकालने के लिए कपड़े पर डिटर्जेंट पाउडर या साबुन लगाकर गुनगुने पानी में भिगोकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कपड़े को साफ पानी से धो लें।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This