बारिश के बाद मिट्टी से क्यों आती है भीनी-भीनी खुशबू? क्या सेहत को पहुंचाता है नुकसान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mitti di Khushboo: बारिश के बाद अक्सर मिट्टी से एक अलग तरह की भीनी-भीनी खुशबू आती है, जो हर किसी को पसंद आती है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इसकी वजह के बारे में आपने सोचा है. दरअसल, इस खुशबू के पीछे एक दिलचस्प साइंस है. बता दें कि इस भीनी-भीनी खुशबू को पेट्रिकोर (Petrichor) कहा जाता है.

साल 1964 में ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने इस खुशबू के लिए Petrichor शब्द का इस्लेमाल किया था. अक्सर लंबे समय तक सूखे रहे जमीन पर जब बारिश की पहली बूंदें गिरती है, तो ये खुशबू आती है. मिट्टी से आनेवाली इस खुशबू के पीछे कई प्राकृतिक कारण जुड़े होते हैं. जो कि इस प्रकार हैं…

क्यों आती है मिट्टी से खुशबू

कहा जाता है कि मिट्टी में रहने वाला स्ट्रेप्टोमाइसीज (Streptomyces) नाम का बैक्टीरिया इस खुशबू का कारण होता है. दरअसल, स्ट्रेप्टोमाइसीज एक कंपाउंड बनाता है, जिसे जियोस्मिन (Geosmin) नाम दिया गया है. बारिश के दौरान पानी की बूंदें जमीन पर गिरती है, जिसके बाद जियोस्मिन कंपाउंड हवा में फैल जाता है. जो खुशबू का एहसास देते हैं.

इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि गर्म मौसम में कई पौधे अपनी सतह पर प्राकृतिक तेल छोड़ते हैं. वहीं, बारिश होने पर ये हवा में फैल जाते हैं और मिट्टी में एक किस्म की महक पैदा करते हैं. आमतौर पर ये महक पहली बारिश के दौरान ही आती है.

सेहत को क्या पहुंचती है नुकसान

बारिश के बाद मिट्टी से आनेवाली भीनी-भीनी खुशबू पूरी तरह प्राकृतिक होती है. ऐसे में ये सेहत को कई नुकसान नहीं पहुंचता है. इसलिए जिन लोगों को ऐसा लगता है कि ये खुशबू सेहत के लिए नुकसानदायक है, उनकी ये सोच एकदम गलत है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This