Navratri Recipe: नवरात्रि व्रत में एनर्जेटिक रहने के लिए बनाएं खीरे के पकौड़े, चुटकियों में होगा तैयार

Must Read

Navratri Recipe: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है. नौ दिनों तक च‍लने वाले इस त्‍योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. भक्‍त नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की अराधना करते हैं. मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए बहुत से लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. व्रत के दौरान लोग फलाहारी करते हैं. अगर आप भी व्रत रख रही हैं और आपको आलू पसंद नहीं है तो आप खीरे के पकौड़े ट्राई कर सकते है. यह व्रत में फलाहार के लिए बेस्‍ट हो सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. खीरे के पकौड़े टेस्‍टी होने के साथ हेल्‍दी भी होते है. इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे. तो चलिए जानतें है खीरे के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी…

सामग्री

खीरे के पकौड़े बनाने के लिए एक कप सिंघाड़े का आटा, दो खीरा, हरी मिर्च, सेंधा नमक स्‍वादानुसार, छोटे चम्‍मच से आधा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, छोटे चम्‍मच से आधा चम्‍मच धनिया पाउडर और तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल ले लें.  

खीरे के पकौड़े बनाने का तरीका

एनर्जी से भरपूर खीरे का पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्‍छे से कद्दूकस कर लें. अब इसे निचोड़ कर सारा पानी अलग कर दें. ऐसा इसलिए किया जाता है क्‍योंकि सीधा इसे मिलाने से खीरा पानी छोड़ सकता है. इसके बाद एक बड़े बाउल में सिंघाड़े का आटा लें. उसमें सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किए खीरे डालें. सभी चीजों को अच्‍छे से मिक्‍स करें. अब इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर अच्‍छे से बैटर तैयार कर लें.

अब एक कड़ाही को गैस पर मीडियम फ्लेम पर रखें. इसमें घी या तेल डालकर गर्म होने दें. तेल गर्म होने के बाद थोड़ा सा बैटर लेकर उसमें डालें. अच्‍छे से पलटते हुए गोल्‍डेन ब्राउन होने से तले. अच्छी तरह से तलने के बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकालें. पूरे बैटर का पकौड़े बना लें. इस तरह आपके पकौड़े बनकर रेडी है. आप इन्हें धनिया या पुदीने की चटनी के साथ बनाकर गर्मागर्म सर्व करें. खीरे के पकौड़े बड़ो के साथ साथ बच्‍चों को भी बहुत पसंद आएंगे.

ये भी पढ़ें:- Navratri Special: गरबा, डांडिया और दुर्गापूजा के बारे में क्‍या कहते हैं शास्‍त्र? जानें इ‍नका इतिहास

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This