पैसों की तंगी से है परेशान, करें तेज पत्ते से जुड़ा ये खास उपाय, आर्थिक समस्या से मिलेगी मुक्ति

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tej Patta Ke Upay: कई बार मेहनत करने के बाद भी बनते-बनते काम अटक जाते हैं या लाख कोशिशो के बाद भी पैसों की बचत नहीं हो पाती है. ऐसे में कुछ लोग धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय उपायों सूखा तेज पत्ता काफी कारगर माना गया है. ज्योतिष के अनुसार, इस उपाय को करने के लिए मंगलवार का दिन चुना जाता है और तेज पत्ते पर लाल कुमकुम या सिंदूर से ‘श्रीराम’ लिखा जाता है. इसके बाद पत्ते को पर्स में रखने की सलाह दी जाती है. ऐसे में चलिए इस उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं….

तेज पत्ते पर लिखें श्रीराम का नाम

ज्योतिष के अनुसार, इसके लिए मंगलवार के दिन एक साफ और साबुत सूखा तेज पत्ता लें. ध्यान रखें कि पत्ता कहीं से कटा-फटा न हो. इसके बाद लाल कुमकुम या सिंदूर की मदद से उस पर ‘श्रीराम’ लिखें. धार्मिक मान्यता में भगवान राम के नाम का जाप और स्मरण शुभ माना जाता है. इसके इस तेज पत्ते को अपने पर्स में 41 दिनों तक रखें. इस उपाय को धन से जुड़ी परेशानियों और आर्थिक रुकावटों से मुक्ति की कामना के साथ किया जााता है. हालांकि, तेज पत्ता रखने से धन बढ़ने या आर्थिक समस्याएं दूर होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

वहीं, 41 दिन पूरे होने के बाद तेज पत्ते को किसी हनुमान मंदिर में अर्पित कर सकते हैं. इसके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने और भगवान से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करने की सलााह दी गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी को साहस, बल, बुद्धि और विद्या का प्रतीक मानाा जाता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version