Winter Food Items: सर्दियों में सरसों के साग और मक्‍के की रोटी का उठाएं लुत्‍फ, जान लें आसान रेसिपी

Must Read

Winter Food Items: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में मार्केट में मौसमी सब्जियां मिलने लगी हैं. यह मौसम फूडी लोगों को बेहद पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में खाने की कई सारी वैरायटी मिलती हैं. इस मौसम में खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है. अगर बात करें सर्दियों के सबसे खास डिश (Winter Food Items) की तो लिस्‍ट में सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम फर्स्‍ट में आता है.

पंजाबी डिश सरसों साग और मक्के की रोटी अब हर जगह काफी पसंद किया जाने लगा है. सर्दियों में अगर आप किसी ढाबे पर जाएंगे तो आपको सरसों का साग और मक्के की रोटी आसानी से मिल जाएगी. ये फूड स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताएंगे. जिससे आप इसे घर पर आसानी से बनाकर घरवालों का दिल जीत लेंगे.

सरसों का साग बनाने की सामग्री

सरसों के पत्ते – 500 ग्राम

पालक – 250 ग्राम

प्याज – 2 कद्दूकस किया

टमाटर – 2 छोटे कद्दूकस किया हुआ

हरी मिर्च – 2-3 

अदरक – कद्दूकस किया हुआ

लहसुन – 3-4 कलियां

हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच

घी – 2-3 टेबल स्पून

नमक स्वादानुसार

बनाने का विधि

इसको बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते और पालक को अच्‍छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक प्रेशर कुकर में पानी, सरसों के पत्ते, पालक, हरी मिर्च और नमक डालकर हाई फ्लेम पर रख दें. इसे 2 सीटी आने तक पकाएं. पक जाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्‍छे से पीस लें.

अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर डालें. इसके बाद इसमें सभी मसालों को मिलाकर अच्छे से पकाएं. लास्‍ट में इसमें पीसा हुआ साग मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक डालकर लगातार चलाते रहें. जब तक ये पकेगा तब तक मक्‍के  की रोटी का आटा तैयार कर लें.  

मक्के की रोटी बनाने की सामग्री

मक्के का आटा – 2 कप

गर्म पानी – आवश्यकतानुसार

नमक – 1/2 छोटी चम्मच

विधि

टेस्‍टी मक्के की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मक्के के आटे में नमक मिक्‍स करें. फिर धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथना शुरू करें. आटे को तैयार करने के बाद अब इससे छोटी-छोटी गोल लोई बना लें और फिर इससे बेलकर रोटियां तैयार कर लें. जब रोटियां बेल जाएं तो  गरम तवे पर रोटियां सेकना शुरू करें. रोटी सिक जाने के बाद इसे गर्मागर्म साग के साथ परोसें. रोटी के ऊपर मक्खन डालना कतई ना भूलें.

ये भी पढ़ें :- Paneer Toast Recipe: प्रोटीन रिच पनीर टोस्‍ट से करें दिन की शुरुआत, दीवाना बना देगा इसका स्‍वाद

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This