Ganesh puja: मुंबई में गणपति बप्‍पा का दिखा अद्भूत नजारा, 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाई गई मूर्ति

Must Read

Ganesh puja in Maharashtra: कल से यानी 19 सिंतबर से शुरू हो रहे गणपति उत्‍सव का महाराष्‍ट्र में जोरो शोरो से तैयारिया की जा रही है. गणपति पूजा के लिए जीएसबी सेवा मंडल ने सबसे महंगी गणेश मूर्ति की स्थापना की है. आपको बता दें कि इस मंडल के मुबई की सबसे अमीर मंडल के तौर पर जाना जाता है. इस बार गणपति पूजा के लिए मंडल ने सोने-चांदी की बरसात कर दी है.



दरअसल, गणेश भगवान की इस प्रतिमा को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से बनाया गया है. मंडल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्होंने इस मूर्ति की 360.45 करोड़ का बीमा भी कराया है. उन्होंने आगे कहा कि ‘हम सभी गणेश भक्तों का यहां स्वागत करते हैं. इस साल हम 69वां गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं. गणेश की इस प्रतिमा में 36 किलो चांदी और 250ग्राम सोने का पेंडेंट भी बनाया गया है.’ 

प्रतिनिधि ने कहा कि  20 सितंबर को सफल चंद्रयान -3 मिशन के लिए भगवान गणेश को धन्यवाद देने के लिए एक विशेष ‘हवन’ किया जाएगा और 20 सितंबर को आयोध्या में राम मंदिर के सफल निर्माण और उद्घाटन के लिए एक और हवन किया जाएगा.

सुरक्षा को लेकर उन्‍होंने कहा कि हम इस साल इस प्रतिमा की सुरक्षा के लिए फेशियल रिकगनिशेन करेंगे. इस बार हमने हमने हाई-डेंसिटी कैमरे लगाए हैं जिससे फुटफॉल की गिनती की जाएगी.  

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This