Republic Day Parade 2025: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न, भारत की सामरिक-सांस्कृतिक ताकत की दिखी झलक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

76th Republic Day: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दौरान देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. वहीं, मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित किया गया है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. इस दौरान समारोह में बतौर मुख्‍य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो शामिल रहे.

इसके अलावा, कर्तव्य पथ पर मुख्‍य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहें. वहीं, इस दौरान परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की.

सेना की इंफेंट्री कॉलम ने दिखाई ताकत

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेना की इंफेंट्री कॉलम ने दुनिया को अपनी आधुनिक ताकत की झलक दिखाई. परेड के दौरान सेना की एटीवी, स्पेशल मॉबिलिटी वाहन दिखाई दिए.

सेना के मार्चिंग दस्तों ने की परेड

वहीं, सेना की द गार्ड्स शाखा के ब्रिज दल, पंजाब रेजीमेंट और राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया. साथ ही कैप्‍टन रितिका खारेता के नेतृत्व में सिग्न्ल कॉर्प्स की टुकड़ी ने मार्च किया.

सीआरपीएफ बैंड ने किया मार्च

इसके अलावा, सीआरपीएफ के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया. बता दें कि इस दल में 51 पुरुष और 49 महिला बैंडवादक शामिल रहे. बैंड ने देश के हम हैं रक्षक की धुन पर मार्च किया.

सशस्त्र बल के वेटरंस की झांकी

समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखी गई. साथ ही भारतीय सशस्त्र बल की वेटरन झांकी का प्रदर्शन किया गया.

बीएसएफ के ऊंट दस्ते का मार्च

इसी बीच बीएसएफ के ऊंट दस्ते के मार्चिंग दस्ते की परेड ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया. परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर रंग बिखर गए.

सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई. इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक दिखाई गई.

इसे भी पढें:-76th Republic Day: राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, 300 कलाकारों ने सारे जहां से अच्छा धून पर बांधा शमा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version