जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर हुए भावुक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abhijeet Dipke: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से दिल्ली के जंतरमंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वो परीक्षा पेपर लीक और भर्ती विवादों के खिलाफ अनशन पर बैठे थे. हालांकि आज 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शनस्थल से हटाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. जिसके बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है.

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए गए सोनम वांगचुक

बता दें कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने आज जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां उनका इलाज चल रहा. सुबह-सुबह दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके अब भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. इस दौरान दीपके मंच पर ही भावुक होकर रो पड़े. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Abhijeet Dipke ने की ये अपील

भूख हड़ताल पर बैठने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा, ‘मैं आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे पीछे न हटें. यह आंदोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है. मैं सभी से जंतर-मंतर आने की अपील करता हूं. हमारा आंदोलन यहां से जारी रहेगा और हम 20 जुलाई को होने वाले अपने मार्च के साथ आगे बढ़ेंगे.

अस्पताल पहुंचीं वांगचुक की पत्नी

इसी बीच अब सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि सफदरजंग अस्पताल पहुंची हैं. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के ज़रिए दी है. उन्होंने लिखा, मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूँ, जहाँ सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुँह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 20 दिन से भूख-हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

Latest News

अमेरिकी हमलों से भडका ईरान, अब US को दी खतरनाक चेतावनी, बोला- जमीनी युद्ध हुआ तो घुस कर मारेंगे

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव लगातार खतरनाक होता जा रहा है. इसी बीच अमेरिका...

More Articles Like This

Exit mobile version