वडोदरा में हादसाः जरोद हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, पांच लोगों की मौत, 26 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vadodara Accident: वडोदरा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां आज सुबह वडोदरा-जरोद मार्ग पर कोटंबी गांव के पास हाईवे पर एक लक्जरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई, वहीं बस में सवार करीब 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार को हुआ. हाईवे से गुजर रही एक हाई स्पीड लक्जरी बस अचानक आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद बस में सवार में लोगों में चीख-पुकार मच गई.

सड़क हादसा।

NDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया. NDRF के जवानों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग  घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल घायलों इलाज के लिए वडोदरा के प्रसिद्ध सयाजी अस्पताल ले भेजवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

चीनी सरकार ने जारी किया वैश्विक शासन पर श्वेत पत्र, कहा- मानवता के साझा हितों और कल्याण से जुड़ा विषय

China: चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने वैश्विक शासन पर एक श्वेत पत्र जारी किया. "अधिक न्यायपूर्ण और समान...

More Articles Like This