Accident: स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, बच्चों सहित घिसटते चले गए दंपती, चारों की मौत

Must Read

लखनऊ। लखनऊ के विकास नगर मामा चौराहे के पास मंगलवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। बेकाबू एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी स्कॉर्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते हुई है। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में दंपति सहित उनके दो बेटों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लहरपुर सीतापुर निवासी राम सिंह (35) अपनी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से रात करीब दो बजे मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। चालक ने भागने की कोशिश किया तो स्कूटी सहित उस पर सवार चारों लोग स्कॉर्पियो में फंस गए और चालक उन्हें घिसटता हुआ करीब सौ मीटर तक ले गया। इसके बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

इस संबंध में विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रामा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। नंबर के आधार पर पता चला कि किसी राजेंद्र कुमार पाल के नाम पर स्कॉर्पियो रजिस्टर है। संदिग्धता के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आ रहा है। साक्ष्य जुटने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This