एमपी के CM मोहन यादव से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, श्री कल्कि धाम आने का दिया आमंत्रण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) महाराज ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) से उनके निवास पर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम को शुभाशीष देते हुए उनके सफल और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की. साथ ही उन्होंने सीएम मोहन यादव को श्री कल्कि धाम आने का आमंत्रण भी दिया.

सीएम ने भी आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रति सम्मान किया प्रकट

सीएम मोहन यादव ने भी आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके सतत मार्गदर्शन और आशीर्वाद की कामना की. यह मुलाकात सौहार्द और आध्यात्मिक संवाद का प्रतीक रही, जिससे प्रदेश में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा. इस भेंट के बाद दोनों ही व्यक्तित्वों के बीच आपसी सहयोग और संबंधों को और मजबूत करने की आशा जताई गई.
Latest News

खाना खाते ही टॉयलेट भागने की होती है जरूरत? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, कब हो सकता है गंभीर खतरा

Pooping Right After Eating: खाना खाने के बाद शरीर में पाचन से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू हो जाती हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version