महाकुंभ के बाद अब पुरी के भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा में सेवा देगा Adani Group, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा भोजन

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Adani Group: अडानी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में व्यापक सेवा के बाद, Adani Group अब देश की सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक यात्राओं में से एक पुरी के भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा में भी सेवा प्रदान कर रहा है. दरअसल, समूह का मानना है कि ‘सेवा ही साधन’ है, और उसी भावना के साथ 26 जून से 8 जूलाई तक चलने वाली रथ यात्रा में वह लाखों श्रद्धालुओं और सेवा में लगे अधिकारियों का यहयोग कर रहा है.

इस बार रथ यात्रा में मिलेंगी सेवाएं:-  

  • करीब 40 लाख मुफ्त भोजन और पेय पदार्थों का वितरण.
  • शहर भर में नि:शुल्क भोजन केंद्र.
  • शीतल पेय के स्टॉल, जिससे श्रद्धालु गर्मी से राहत पाएं.
  • पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ को सहायता.
  • प्लास्टिक कचरा सफाई में स्वयंसेवकों की मदद.
  • नगर निगम कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट्स.
  • स्वयंसेवकों को टी-शर्ट्स, रेनकोट, छाता व कैप.

बता दें कि इस सेवा कार्य को पुरी जिला प्रशासन, ISKCON और स्थानीय संगठनों के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है.

गौतम अदाणी ने स्वयं निभाई सेवा की भूमिका

हालांकि इससे पहले 13 जनवरी 2025 से आयोजित 45 दिनों के महाकुंभ में भी अडानी समूह ने गीता प्रेस और ISKCON के साथ मिलकर लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन और कल्याण सेवाएं चलाई थीं. इसके अलावा, 21 जनवरी को स्वयं सेवा कार्यों में भी गौतम अडानी ने भाग लिया था, जिससे यह संदेश गया कि सेवा केवल CSR नहीं, बल्कि समूह के मूल मूल्यों में से एक है.

संस्कृति, श्रद्धा और सेवा का संगम

दरअसल, उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा के दौरान देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आते है, जिससे इस रथ यात्रा में लाखों की भीड़ होती है, हालांकि जहां भीड़ अपेक्षाकृत छोटी या कम होती है, वहां सेवा का अनुभव अधिक आत्मीय होता है. वहीं, इस सेवा के माध्यम से अडानी समूह एक ऐसे विकास की अवधारणा को मजबूत कर रहा है जो भारतीय संस्कृति, समुदाय और करुणा पर आधारित हो.

इसे भी पढें:-भारत को हेल्थकेयर हब बनाने की दिशा में Adani Foundation का ऐतिहासिक कदम, DMIHER के साथ मिलकर बनाएगा Global Centre of Excellence

 

 

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version