आवेदन प्रक्रिया के बीच अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, जानें रक्षा मंत्रालय और सेना ने क्या बदले नियम?

Must Read

New Delhi: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. रक्षा मंत्रालय और सेना भर्ती बोर्ड ने अधिकतम आयु सीमा को एक साल बढ़ा दिया है. अब तक सेना में अग्निवीर बनने के लिए अधिकतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है. ये उन युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर है जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं.

देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार

सेना ने उम्र सीमा बढ़ाकर उन युवाओं के लिए रास्ता खोल दिया है जो देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अब उनकी राह में उम्र का रोड़ा नहीं आएगा. अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और बोर्ड 1 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे. अधिकारियों का मानना है कि जिस रफ्तार से युवा फॉर्म भर रहे हैं, उसे देखते हुए इस बार आवेदकों की संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

इस बार भर्ती बोर्ड को उम्मीद

पिछली भर्ती में लगभग 1700 युवाओं ने भारतीय सेना ज्वाइन की थी, लेकिन इस बार भर्ती बोर्ड को उम्मीद है कि यह आंकड़ा कहीं बड़ा होगा. इस फैसले ने उन हजारों युवाओं के चेहरों पर मुस्कान ला दी है जो पिछली बार महज उम्र की सीमा के कारण इस दौड़ से बाहर हो गए थे. अब उनके पास फौजी की वर्दी पहनने और अपने सपने को हकीकत में बदलने का एक सुनहरा अवसर है.

युवाओं में भर्ती को लेकर और बढ़ गया जुनून

इस बड़े बदलाव का असर जमीन पर भी साफ दिखने लगा है. ग्वालियर स्थित सेना भर्ती बोर्ड के कर्नल पंकज कुमार के अनुसार उम्र में रियायत मिलने के बाद से युवाओं में भर्ती को लेकर जुनून और भी बढ़ गया है. पिछले महज 15 दिनों के भीतर ही 13,499 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के मुरैना और भिंड जिलों के युवाओं ने सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई है. इन दो जिलों से ही अकेले 7,271 आवेदन आ चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि अंचल के युवाओं में सेना के प्रति कितना गहरा लगाव है.

इसे भी पढ़ें. लोकसभा में अध्यक्ष Om Birla को हटाने का प्रस्ताव पेश, चर्चा के लिए 10 घंटे तय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This