तेजी के साथ बढ़ रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का क्रेज! सीबीएसई बोर्ड के 8 लाख से अधिक छात्रों ने पाठ्यक्रमों में लिया दाखिला

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी \Jayant Chaudhary| ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए माध्यमिक स्तर (कक्षा 9 और 10) पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के लिए 4,538 स्कूलों के करीब 7,90,999 छात्रों ने नामांकन कराया है. वरिष्ठ माध्यमिक स्तर (कक्षा XI और XII को मिलाकर) पर, 944 स्कूलों के 50,343 छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को चुना है.

जयंत चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 21वीं सदी के प्रमुख कौशल से लैस समग्र और सर्वांगीण व्यक्तियों के निर्माण पर जोर देती है. NEP 2020 मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और महत्व को मान्यता देती है.”

लोकप्रियता हासिल कर रहा है AI

2019 में CBSE से संबद्ध स्कूलों में इसकी शुरुआत के बाद से, एआई लोकप्रियता हासिल कर रहा है. सीबीएसई कक्षा 8वीं में 15 घंटे के आधारभूत मॉड्यूल के रूप में और कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए कौशल विषय के रूप में एआई प्रदान करता है.जयंत चौधरी आगे ने बताया, “एआई पाठ्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने और उसकी सराहना करने तथा हमारे जीवन में इसके अनुप्रयोग के लिए तत्परता विकसित करना है.”

उन्‍होंने यह भी बताया, 30,373 सीबीएसई-संबद्ध स्कूलों में से 29,719 स्कूलों में सीबीएसई संबद्धता उपनियमों के अनुरूप आईटी अवसंरचना है, जो एआई और अन्य आईटी-आधारित पाठ्यक्रमों की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version