Ajit Pawar ने Kunal Kamra की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पर बगैर नाम लिए कसे तंज को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा फिर सुर्खियों में बने हुए हैं. सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने कुणाल कामरा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा (comedian kunal kamra) की टिप्पणी पर उन्‍होंने कहा, किसी को भी कानून, संविधान और नियमों से परे नहीं जाना चाहिए. सभी को अपने अधिकारों के भीतर बोलना चाहिए. मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखा जाना चाहिए कि पुलिस विभाग को उनके बयानों के कारण हस्तक्षेप न करना पड़े.
बता दें, मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कामरा ने रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था. उन्‍होंने वीडियो में डिप्‍टी CM एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना उन्हें गद्दार बताया था. इस वीडियो की शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सदस्यों ने तीखी आलोचना की और आक्रोश जताया. वीडियो के बाद शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिवसेना के विधायक मर्जी पटेल ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version