आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई. हादसा नेल्लोर जिले में मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. जानकारी के मुताबिक, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर से कार में सवार लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन ट्रक के नीचे कुचल गया और शव क्षत-विक्षत हो गए. CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक कार से टकराया

पुलिस ने बताया कि बुधवार को नेल्लोर जिले में संगम मंडल के पास विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक कार से टकरा गया. जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. पुलिस के अनुसार पीड़ित नेल्लोर शहर के रहने वाले थे और अपने रिश्तेदारों से मिलने आत्मकुर सरकारी अस्पताल जा रहे थे.

15 वर्षीय लड़की समेत एक परिवार के सात सदस्यों की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नल्लोर जिले के संगम मंडल के पास रेत से लदे एक ट्रक की कार से टक्कर में एक 15 वर्षीय लड़की समेत एक परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश चल रही है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

CM ने दर्दनाक सड़क हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए.

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया

इस बीच वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है. रेड्डी ने कहा कि इस घटना ने मुझे बहुत व्यथित कर दिया है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए.

इसे भी पढ़ें. केले से बने फेस पैक से चमक उठेगा चेहरा, ऐसे तैयार करें ये खास तरीके का पेस्ट..?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version