<meta name="description">

Andhra Pradesh: पत्नी ने घर में ही कर दिया पति का अंतिम संस्कार, वजह जान हो जाएंगे हैरान

कुरनूल। कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते हैं। कुछ इसी तरह की हैरान करने वाली घटना आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पाथिकोंडा गांव से सामने आ रही है। यहां मानसिक रूप से अस्थिर एक बुजुर्ग महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय हरि कृष्ण प्रसाद वर्ष 2016 से ही पार्किंसंस रोग से पीड़ित थे। खराब स्वास्थ्य की वजह से 29 मई को उनका निधन हो गया था। पति के निधन के बाद उनकी पत्नी ललितम्मा, जो खुद कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, ने सोमवार को उनके शव को घर में पड़े कुछ बेकार डिब्बों और कपड़ों के टुकड़ों के साथ जला दिया। पत्नी ने अंतिम संस्कार की रस्में करने का भी प्रयास किया था।

दो बेटों के होने के बावजूद अलग रहते थे पति-पत्नी

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि पीड़ित महिला के दो बेटे हैं। बच्चों के होने के बावजूद दोनों पति-पत्नी अकेले रह रहे थे। उनका हाल जानने वाला कोई नही था। दोनों बेटे अच्छी जगह काम करते है। एक मेडिकवर अस्पताल में काम करता है और दूसरा कनाडा में रहता है। एसपी ने कहा कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता को छोड़ दिया था और संपत्ति को लेकर कुछ विवाद बना हुआ हैं।

पुलिस ने बताया कि ललितम्मा ने समाज से दूरी बना ली थी और उसकी मदद के लिए कोई भी नहीं था। यहीं कारण है कि उसने अपने पति के शव का खुद ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन गहनता से जांच के आधार पर उन्हें किसी भी साजिश का संदेह नहीं हुआ।

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version